न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: 13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन, प्रवासियों से सार्थक संवाद कर विकास में भागीदारी बढ़ाने पर जोर BIG BREAKING:: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, अब डिजिटल तरीके से होगी जनसंख्या गणना, हरिद्वार में फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण BIG BREAKING:: उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे विदेश में नौकरी के रास्ते! हर जिले में विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र खोलने की तैयारी, नर्सिंग छात्रों को भी मिलेगा फायदा BIG BREAKING:: लक्सर में मिलावटखोरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार, पनीर फैक्ट्री पर आधी रात छापा; 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट, इकाई सील! BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट!
Home » क्षेत्रीय » अमित शाह ने वक्फ बिल पर कहा ‘हमने हिंदी में लालू जी की विश न्यूज को पूरा किया

अमित शाह ने वक्फ बिल पर कहा ‘हमने हिंदी में लालू जी की विश न्यूज को पूरा किया

Amit Shah on Lalu: वक्फ संधोधन विधेयक को लेकर सियासत में जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है। कारण है कि आज लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश होने जा रहा है। इसको लेकर सदन में पक्ष और विपक्ष में जुबानी मुठभेड़ जारी है। इसी बीच केंद्र सरकार की ओर से पक्ष रखने आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में अपने दलीले से विपक्ष पर जमकर हमला बोला। हालांकि शाह के भाषण में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का जिक्र चर्चा का विषय रहा। जहां उन्होंने कहा कि इन्होंने तो लालू जी की इच्छा पूरी नहीं की, लेकिन हमने लालू जी की इच्छा पूरी की है। 

Trending Videos

संशोधन विधेयक पर लालू जी का जिक्र

अपने भाषण में अमित शाह ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक विपक्ष पूछता है कि आय का क्या उद्देश्य है। उन्होंने आगे कहा कि आज आरजेडी के सारे सदस्य बोले- 2013 का जब संशोधन आया, तब लालू जी ने क्या कहा कि ये कहा कि सारी जमीनें हड़प ली गई हैं। पटना में ही डाकबंगले की जितनी प्रॉपर्टी थी, सब पर बड़ी बिल्डिंग बन गई है।

ये भी पढ़ें:- Waqf: वक्फ में कोई गैर मुस्लिम नहीं होगा, 2013 के संशोधन के चलते लाना पड़ा बिल; सदन में शाह की जोरदार दलीलें

शाह ने कहा कि लालू जी ने कहा था कि इस तरह की काफी लूट खपेट हुई है। हम समर्थन करते हैं लेकिन चाहते हैं कि एक कड़ा कानून लाइए और ये जो चोरी करने वाले लोग है उनको जेल हो। साथ ही शाह ने आगे विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने तो लालू जी कि इच्छा पूरी नहीं की आज नरेंद्र मोदी जी ने उनकी इच्छा पूरी की है।

ALSO READ  उत्तराखंड बना खेलों का गढ़! हरिद्वार में कबड्डी नेशनल चैंपियनशिप का शुभारंभ, खेल मंत्री रेखा आर्या बोलीं– ओलंपिक तक पहुंचाएंगे 40 एथलीट

सबको स्वीकारना पड़ेगा कानून- शाह

इसके साथ ही शाह ने कहा कि यहां एक सदस्य ने तो कह दिया कि अल्पसंख्यक इस कानून को स्वीकार नहीं करेंगे।  उन्होंने कहा कि संसद का कानून है, सबको स्वीकार करना पड़ेगा। ‘स्वीकार नहीं करेंगे’ इसका मतलब क्या है? कैसे बोल सकते हैं आप? आप कानून को स्वीकार नहीं करेंगे? यह कानून भारत सरकार का है, हर एक इससे बंधा होगा और इसे स्वीकार करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:- Immigration Bill: नए इमिग्रेशन बिल पर हंगामा, कांग्रेस ने कहा- सभी विदेशियों को अपराधी मानने का दे रहा संदेश

वक्फ में एक भी गैर मुस्लिम नहीं शामिल होगा-शाह

साथ ही अपने भाषण में गृह मंत्री ने कहा कि वक्फ में धार्मिक क्रियाकलाप चलाने के लिए गैर मुस्लिम को नहीं रखा जा रहा है। लेकिन विपक्ष इसके जरिये डराकर अपना वोट बैंक सुरक्षित करने का काम कर रहा है। वक्फ बोर्ड और वक्फ परिषद में गैर मुस्लिम रखने की बात है जिसका काम ये देखना है कि काम ठीक से हो रहा है या नहीं।  इस सदन के माध्यम से पूरे देश के मुस्लिम भाइयों को कहना चाहता हूं कि आपके वक्फ में एक भी गैर मुस्लिम नहीं शामिल होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 0 5 5
Users Today : 80
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 0 5 5
Users Today : 80
Users Yesterday : 496