न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’! BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरिद्वार! जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा रवाना, ओम पर्वत तक पहुंचेगी साधु-संतों की टोली BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका का निरीक्षण,, अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: 7 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर ऑपरेशन प्रहार में फंस ही गया 5 हजार का इनामी! बुग्गावाला पुलिस ने दबोचा
Home » बैठक » “17 जुलाई को देहरादून में गरजेंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ में 20 हजार युवाओं को जुटाने की तैयारी तेज”

“17 जुलाई को देहरादून में गरजेंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ में 20 हजार युवाओं को जुटाने की तैयारी तेज”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के 17 जुलाई को देहरादून में प्रस्तावित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरिद्वार में युवा कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में ऋषिकुल स्थित कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने हरिद्वार के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।

बैठक में विशाल सिंह भोजक ने बताया कि देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राहुल गांधी प्रदेशभर के युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम कांग्रेस के देशव्यापी “छात्रों की गूंज” अभियान का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत राजस्थान के कोटा से हुई थी। अब इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड के छात्रों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को मजबूत करना है। हाल के समय में NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, परीक्षाओं के रद्द होने, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, छात्रों में बढ़ते मानसिक तनाव और डिग्री के बावजूद रोजगार की कमी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही कोचिंग और उच्च शिक्षा पर बढ़ते आर्थिक बोझ को भी चर्चा का विषय बनाया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस इस अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रख रही है। इनमें परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार, लगातार हो रहे पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तथा सभी प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी भर्तियों के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर उसका अनिवार्य पालन सुनिश्चित करना शामिल है।

ALSO READ  ???? डॉ. संजीवा रेड्डी और राजबीर चौहान के नेतृत्व में इंटक की बड़ी बैठक सम्पन्न — भेल कर्मचारियों के पीपी भुगतान और समस्याओं पर बनी ठोस रणनीति ????

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में करीब 20 हजार युवाओं की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए डिजिटल अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें छात्र ऑनलाइन अपनी सहभागिता दर्ज करा रहे हैं। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी, मनोज सैनी, दिव्यांश अग्रवाल, अंकुर सैनी, सार्थक ठाकुर, यश शर्मा, विकास चंद्रा, समर्थ अग्रवाल, सागर बेनीवाल, निखिल सौदाई, आशु श्रीवास्तव, राव शादाब सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 3 9 4
Users Today : 419
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 3 9 4
Users Today : 419
Users Yesterday : 496