न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » शुभारंभ » “शिवालिक नगर में विकास को मिली नई रफ्तार: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड-2 में 10 पुलियाओं और नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, जलभराव से मिलेगी बड़ी राहत”

“शिवालिक नगर में विकास को मिली नई रफ्तार: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड-2 में 10 पुलियाओं और नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, जलभराव से मिलेगी बड़ी राहत”

(शहजाद अली हरिद्वार)शिवालिक नगर । नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड संख्या 2 में क्षेत्रवासियों की सुविधा एवं बेहतर जल निकासी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 10 पुलियाओं एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि 10 पुलियाओं एवं नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी, जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा स्थानीय लोगों के आवागमन में भी काफी सुविधा होगी।

अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा, “हमारा संकल्प शिवालिक नगर के प्रत्येक वार्ड का समान और समग्र विकास करना है। विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सड़क, नाली, पुलियाओं, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और अन्य जनहित के कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद जनसहभागिता के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर सभासद पंकज चौहान, प्रदीप सैनी, अर्जुन कुमार, अरुण दुबे, आशीष पाठक, महेंद्र चौधरी, राजेश त्रिपाठी, शशि भूषण पांडे, रवि वर्मा, अनवर, राकेश राणा, अजय मलिक, रविंद्र उनियाल, वीरेंद्र कुमार टंडन, देव सैनी, राजकुमार कुशवाहा, गीता सैनी, नरेश बालियान,पुष्पांजलि दुबे, श्वेता सिंह, नंदिता शर्मा, नीलम पाठक एवं नीरज शर्मा, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "हरिद्वार के श्रमिकों को सरकार का बड़ा तोहफा! अब 44 तरह की जांच होगी बिल्कुल मुफ्त, दो मेडिकल मोबाइल वैन हुईं रवाना"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 5
Users Today : 246
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 5
Users Today : 246
Users Yesterday : 522