न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » आदेश » “हरिद्वार: भारी बारिश के अलर्ट पर 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, डीएम ने जारी किए आदेश”

“हरिद्वार: भारी बारिश के अलर्ट पर 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, डीएम ने जारी किए आदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा 10 जुलाई को भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय विद्यार्थियों और छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर लिया गया है।

जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय संचालकों एवं संबंधित अधिकारियों को आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे खराब मौसम के दौरान बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न भेजें और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।

प्रशासन ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश देते हुए किसी भी संभावित आपदा या आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां बनाए रखने को कहा है। लोगों से भी अपील की गई है कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें, सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। जिला प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ALSO READ  "घने कोहरे की चादर में हरिद्वार: शीतलहर के कहर से बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि, 31 दिसंबर को नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 5
Users Today : 246
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 5
Users Today : 246
Users Yesterday : 522