न्यूज़ फ्लैश
“योग की शक्ति से गूंजा शिवालिक नगर: अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योग, स्वस्थ भारत का दिया संदेश” “योग से विश्व को जोड़ रहा भारत, बनबसा से सीएम धामी का संकल्प— उत्तराखंड बनेगा योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी” “इंसानियत शर्मसार: चार मासूमों को बांधकर पीटा। पिरान कलियर में बच्चों पर टूटा अत्याचार, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप — आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू” “हरिद्वार में क्रिकेट मैच के बाद बवाल! नकाबपोश हमलावरों ने युवक पर बोला धावा, बीच सड़क बरसीं लाठियां, CCTV वीडियो वायरल” “योग से निरोगी जीवन का मंत्र: नेहरू स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा— “योग अब विश्व कल्याण का वैश्विक आंदोलन”” “योग से जागा जोश, फिटनेस और अनुशासन का संदेश: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हरिद्वार पुलिस लाइन रोशनाबाद में हजारों कदम बढ़े स्वास्थ्य की ओर”
Home » घोटाला » मनरेगा घोटाला: फर्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई, बहादराबाद से 10 मेट बर्खास्त, प्रधानों को नोटिस

मनरेगा घोटाला: फर्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई, बहादराबाद से 10 मेट बर्खास्त, प्रधानों को नोटिस

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जिले में मनरेगा योजना के पोर्टल पर लंबे समय से चल रहे फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है।

गुरुवार को बहादराबाद ब्लॉक से 10 मेट को हटा दिया गया। साथ ही कई ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन पर योजनाओं के क्रियान्वयन में गड़बड़ी और पोर्टल पर फर्जी प्रविष्टियां दर्ज कराने के आरोप लगे हैं।

यह कार्रवाई उस खुलासे के बाद तेज हुई है कि किस तरह मनरेगा पोर्टल पर बिना काम के मजदूरों को भुगतान दिखाया जा रहा है और कई जगहों पर काम हुए बिना ही रिकॉर्ड अपडेट कर दिए गए।

खबर सामने आने के बाद ग्राम्य विकास विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच की जिम्मेदारी हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) को सौंपी।

जांच के शुरुआती चरण में ही पांच ब्लॉकों से 96 मेट हटाए गए थे। अब बहादराबाद ब्लॉक से भी 10 मेटों की छुट्टी कर दी गई है।

प्रशासन की ओर से यह साफ किया गया है कि दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पोर्टल पर दर्ज सभी गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है ताकि भविष्य में इस प्रकार की धांधली न हो सके।

899 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 8 0 0 7 6
Users Today : 574
Users Yesterday : 954

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 8 0 0 7 6
Users Today : 574
Users Yesterday : 954