न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » कार्यवाही » “ऑपरेशन प्रहार: बहादराबाद पुलिस ने अवैध चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार”

“ऑपरेशन प्रहार: बहादराबाद पुलिस ने अवैध चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और रात्रि गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 6 जुलाई 2026 की रात पुलिस टीम नहर पटरी से पथरी पुल जाने वाले मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया।

पूछताछ में उसकी पहचान साहिल पुत्र खुर्शीद निवासी दादूपुर सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना बहादराबाद में आयुध अधिनियम (आर्म्स एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल अवनेश राणा और कांस्टेबल महेंद्र सिंह शामिल रहे।

ALSO READ  थाना बुग्गावाला की बड़ी कार्रवाई: जंगल में शिकार की फिराक में घूम रहे तीन संदिग्ध दबोचे, देशी बंदूक व कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 4
Users Today : 245
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 4
Users Today : 245
Users Yesterday : 522