न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » लोकार्पण » “एसएसपी नवनीत सिंह ने तीन नई पुलिस चौकियों का किया लोकार्पण, महिला हेल्पलाइन और साइबर सेल को मिला नया कार्यालय”

“एसएसपी नवनीत सिंह ने तीन नई पुलिस चौकियों का किया लोकार्पण, महिला हेल्पलाइन और साइबर सेल को मिला नया कार्यालय”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने आज विधि विधान से पूजापाठ कर लक्सर क्षेत्रांतर्गत चौकी बाजार, चौकी रायसी व झबरेडा क्षेत्र की चौकी लखनौता के नवनिर्मित चौकियों का लोकार्पण किया गया । इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता के साथ पुलिस अधिकारीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। उक्त चौकियों के लिए अब तक किराए के भवनों का इस्तेमाल किया जा रहा था।

एसएसपी नवनीत सिंह ने पूजा-अर्चना के बाद परिसर का निरीक्षण किया और चौकी में तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस चौकी के संचालन से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन को त्वरित सहायता मिल सकेगी। सुरक्षा की भावना और विश्वास बढ़ने पर स्थानीय निवासियों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल, समस्त सीओ तथा देहात क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

पुलिस चौकियों के लोकार्पण के पश्चात श्री नवनीत सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय रूड़की के ऊपरी तल में निर्मित कक्षों को महिला हेल्पलाइन रुडकी एवं साईबर सैल के लिए आवंटित कर आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

ALSO READ  हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवा का नया आयाम : स्वामी भूमानन्द अस्पताल में ओपीडी भवन व एमआरआई सेंटर का लोकार्पण, आरिफ मोहम्मद खान बोले– आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 5
Users Today : 246
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 5
Users Today : 246
Users Yesterday : 522