न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ पटरी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर” “मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला, पुजारियों को दिलाई सुचिता की शपथ; चढ़ावे में गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई” “हरिद्वार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर बड़ा अभियान, सीडीओ के कड़े निर्देश—सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हर हाल में होगा पालन, हर ग्राम पंचायत बनाएगी एक्शन प्लान” “उत्तराखंड कांग्रेस में मचा बवाल! तीन बड़े नेताओं पर गिरी अनुशासन की गाज, 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित” “धामी सरकार का अवैध खनन पर बड़ा एक्शन: हरिद्वार के लक्सर में बार-बार नियम तोड़ने वाले 5 रिटेल भंडारणों की स्वीकृति निरस्त, आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई” “उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल का श्रीलंका भी हुआ मुरीद, 40 अधिकारियों ने जाना सफलता का पूरा मंत्र”
Home » भंडाफोड़ » “₹20 हजार में खरीदे ₹1 लाख के जाली नोट, हरिद्वार में बाजार में खपाने पहुंचे पंजाब के 4 शातिर गिरफ्तार, ₹84,500 की डमी करेंसी बरामद, पूरे सिंडिकेट की तलाश में जुटी पुलिस”

“₹20 हजार में खरीदे ₹1 लाख के जाली नोट, हरिद्वार में बाजार में खपाने पहुंचे पंजाब के 4 शातिर गिरफ्तार, ₹84,500 की डमी करेंसी बरामद, पूरे सिंडिकेट की तलाश में जुटी पुलिस”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने एवं संदिग्ध तत्वों पर नजर रखने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह को निर्देश पर समूचे जनपद में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के क्रम में सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने नकली नोटों की खेप के साथ 04 संदिग्ध को दबोचकर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

कल चैंकिंग कर रही पुलिस टीम को मेला अस्पताल की तरफ से 04 व्यक्ति आते दिखाई दिये जिनके हावभाव संदिग्ध लग रहे थे। शक होने पर टीम ने जब टॉर्च की रोशनी दिखाकर संदिग्धों को रुकने का ईशारा किया गया तो चारों संदिग्ध वापस मुडकर तेज कदमों से जाने लगे। टीम ने बिल्केश्वर तिराह से टिबडी तिराहे की ओर उक्त चारो व्यक्तियो को पकड लिया।

पकडे गये संदिग्धों की तलाशी ली गई तो कब्जे से 500-500 रुपये के कुल 169 जाली करेंसी नोट (चौरासी हजार पॉच सौ रुपये) बरामद हुए। चोरों संदिग्ध को हिरासत पुलिस लेकर सिटी कोतवाली में धारा 3(5) 179,180 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ में सामने आया कि इन लोगों ने मिलकर गुरदासपुर पंजाब के ही रहने वाले एक व्यक्ति से कुछ दिन पहले सस्ते दामों पर (₹20000/- रुपये देकर) 500-500 रुपये के 200 नकली नोट (कुल एक लाख रुपये)खरीदे थे। आरोपी नकली नोट को असल रुप में इस्तेमाल करने के लिए हरिद्वार लाये थे। इनके द्वारा बीते रोज भी बाजारों में कुछ नकली नोटों को चलाकर खरीदारी की गयी थी।

पकड़े गए आरोपियों का मैडिकल परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कराय जा रहा है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर इस पूरे सिंडिकेट के भांडाफोड़ एवं प्रकाश में आए सप्लायर को गिरफ्तार करने विशेष टीम का गठन किया गया है।

पकड़े गए आरोपी सरजीत सिंह पुत्र करनाल सिंह निवासी गीता दावा थाना गुरदासपुर सिटी जिला गुरदासपुर पंजाब,टिंकू पुत्र सरजीत सिंह निवासी गीता दावा थाना गुरदासपुर सिटी जिला गुरदासपुर पंजाब,सुमित कुमार पुत्र संजीव कुमार निवासी अरोडी मौहल्ला थाना गुरदासपुर सिटी जिला गुरदासपुर पंजाब,संजीव कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी अरोडी मौहल्ला थाना गुरदासपुर सिटी जिला गुरदासपुर पंजाब का चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 8 5 9 2
Users Today : 73
Users Yesterday : 1444
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 8 5 9 2
Users Today : 73
Users Yesterday : 1444