(शहजाद अली हरिद्वार)भगवानपुर।क्षेत्र के गांव बढ़ेड़ी बुजुर्ग में विधायक ममता राकेश ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ममता राकेश ने कहा कि बाबा साहब के विचार समाज को समानता, न्याय और शिक्षा का मार्ग दिखाते हैं। उनकी प्रतिमा का सौंदर्यीकरण केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि उनके आदर्शों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा भी दिलाया। ग्रामीणों ने प्रतिमा के सौंदर्यीकरण कार्य शुरू होने पर विधायक का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुन्दर लाल, संदीप, चरण सिंह, विनोद, सर्वेश, रमेश, राजेश, गुलसन, धर्मेंद्र, प्रेम, कलीराम, दलिप, ओम कुमार, अतर सिंह, सुमीत, मेघराज, नाथीराम आदि मौजूद रहे








































Users Today : 269
Users Yesterday : 522






