न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » निर्देश » “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी, नगर आयुक्त का हर की पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण; विकास कार्यों को गति देने के निर्देश, 40 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए”

“कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी, नगर आयुक्त का हर की पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण; विकास कार्यों को गति देने के निर्देश, 40 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी कुंभ 2027 के दृष्टिगत नगर निगम हरिद्वार द्वारा नॉर्थ ऑफ हर की पैड़ी क्षेत्र के समग्र विकास हेतु प्रस्तावित विभिन्न कार्यों का निरीक्षण नगर आयुक्त द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान वेंडिंग जोन, पार्किंग, सार्वजनिक शौचालय, क्राउड मैनेजमेंट सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था यूडीसीसी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं तथा कुंभ 2027 से पूर्व समस्त कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान पंतदीप क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को तत्काल हटाने के निर्देश नगर निगम की टीम को दिए गए। नगर निगम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान प्रारंभ किया गया, जिसके अंतर्गत 40 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। साथ ही पूरे क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से घोषणा कर आमजन एवं संबंधित व्यक्तियों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की गई, ताकि आगामी कार्रवाई से बचा जा सके।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कुंभ 2027 की तैयारियों में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी तथा विकास कार्यों में अवरोध उत्पन्न करने वाले अतिक्रमणों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

निरीक्षण के दौरान उप मेलाधिकारी मनजीत कुमार, कार्यदायी संस्था यूडीसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष भट्ट, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल सहित नगर निगम एवं कार्यदायी संस्था के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  Big breaking:लावारिस शवों से लेकर त्योहारों की सुरक्षा तक… SSP नवनीत सिंह ने कसी पुलिस की कमर, अपराधियों पर पैनी नजर रखने के दिए सख्त निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 0
Users Today : 17
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 0
Users Today : 17
Users Yesterday : 728