(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड हरिद्वार के चेयरमैन पद पर विकास तिवारी लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके दोबारा निर्विरोध चुने जाने पर समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर विकास तिवारी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संगठन का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर दोबारा विश्वास जताना उनके लिए सम्मान की बात है।
उन्होंने कहा कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा सहकारिता के क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। विकास तिवारी ने भरोसा दिलाया कि थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड हरिद्वार के माध्यम से आम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और संस्थान के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उनके निर्विरोध निर्वाचन पर कई सामाजिक, राजनीतिक एवं सहकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।




































Users Today : 34
Users Yesterday : 3383
