न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » कार्यवाही » “फायरिंग कांड में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, फरार आरोपी जाहिद गिरफ्तार; गांव में मुनादी के बाद भी नहीं बच सका कानून के शिकंजे से”

“फायरिंग कांड में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, फरार आरोपी जाहिद गिरफ्तार; गांव में मुनादी के बाद भी नहीं बच सका कानून के शिकंजे से”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार/लक्सर। ग्राम रणसूरा में जानलेवा फायरिंग के चर्चित मामले में हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली लक्सर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी जाहिद पुत्र यासीन को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस की सटीक सूचना और लगातार दबिश के चलते आखिरकार उसे दबोच लिया गया।पुलिस के अनुसार, 14 मई 2026 को ग्राम रणसूरा निवासी गुफरान पुत्र मुर्सलीन ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षी पक्ष ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी लक्सर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन कर लगातार कार्रवाई की गई। मामले का मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड अनीश पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी जाहिद गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार स्थान बदल रहा था। न्यायालय के आदेश पर उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कराया गया और गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ उसकी मुनादी भी कराई गई। इसके बावजूद वह पुलिस से अधिक दिनों तक नहीं बच सका।

29 जून 2026 को पुलिस को मिली सटीक गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम रणसूरा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी जाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि अपराध कर फरार होना किसी भी आरोपी के लिए समाधान नहीं है और कानून से बचने का हर प्रयास विफल किया जाएगा।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी भिक्कमपुर दीपक चौधरी, हेड कांस्टेबल रियाज अली तथा हेड कांस्टेबल विनोद कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

ALSO READ  "हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार बना नाबालिग के लिए ढाल: प्यार के जाल में फंसाकर किशोरी को पंजाब ले गया युवक, लुधियाना में किराये के मकान से धराया आरोपी; सकुशल बरामद हुई बालिका, पॉक्सो एक्ट में बढ़ी कार्रवाई"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 2
Users Today : 409
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 2
Users Today : 409
Users Yesterday : 1033