न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » ऐलान » “उत्तराखंड में आंगनवाड़ी भर्ती का बड़ा ऐलान, आज से शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन; कार्यकर्ती और सहायिका के पदों पर मिलेगा मौका”

“उत्तराखंड में आंगनवाड़ी भर्ती का बड़ा ऐलान, आज से शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन; कार्यकर्ती और सहायिका के पदों पर मिलेगा मौका”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड में आंगनवाड़ी भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रही महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने राज्य के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ती और आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर दिए हैं।

विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से प्रारंभ हो गई है, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। इच्छुक महिला अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://wecduk.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशालय, सुद्धौवाला (देहरादून) की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह भर्ती शासनादेश संख्या 262231/XVII(4)/2024-31(2)/2005-TC दिनांक 18 दिसंबर 2024 तथा शासनादेश संख्या 1451/XVII(4)/2024-31(2)/2005-TC दिनांक 23 दिसंबर 2024 के तहत की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और ऑफलाइन माध्यम से किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।विभाग के अनुसार चयनित आंगनवाड़ी कार्यकर्ती को 9,300 रुपये प्रतिमाह तथा आंगनवाड़ी सहायिका को 5,250 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। भर्ती राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों के सापेक्ष की जाएगी।

भर्ती के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगी। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्ड, परिषद या संस्थान से इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित राजस्व ग्राम तथा शहरी क्षेत्रों में संबंधित वार्ड की स्थायी या मूल निवासी महिलाएं ही आवेदन के लिए पात्र होंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि एक अभ्यर्थी केवल एक ही राजस्व ग्राम या वार्ड में विज्ञापित पद के लिए आवेदन कर सकती है। हालांकि यदि किसी एक राजस्व ग्राम या वार्ड में एक से अधिक पद रिक्त हैं तो प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन किया जा सकता है।

ALSO READ  अमेरिका ने 12 देशों के नागरिकों पर लगाया फुल एंट्री बैन, ट्रंप प्रशासन का कड़ा फैसला

विभाग ने बताया कि आवेदन करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को विभागीय पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन पत्र में दी गई जानकारी अंतिम होगी और आवेदन जमा होने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए आवेदन भरने से पहले सभी दिशा-निर्देशों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करना आवश्यक है।

ऑनलाइन आवेदन के साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा। इनमें कक्षा 10 और कक्षा 12 की अंकतालिका, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, ग्रामीण क्षेत्र की अभ्यर्थियों के लिए परिवार रजिस्टर की नकल, शहरी क्षेत्र की अभ्यर्थियों के लिए वोटर आईडी कार्ड या राशन कार्ड, आरक्षण श्रेणी का प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), स्नातक एवं स्नातकोत्तर की अंकतालिका (यदि उपलब्ध हो) तथा वरीयता श्रेणी से संबंधित प्रमाण-पत्र शामिल हैं। विभाग ने कहा है कि यदि आवेदन में गलत, अधूरी या भ्रामक जानकारी दी जाती है तो आवेदन स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अभ्यर्थी की होगी।

रिक्त पदों की आरक्षणवार सूची संबंधित उपजिलाधिकारी कार्यालय, जिला कार्यक्रम कार्यालय, खंड विकास कार्यालय तथा बाल विकास परियोजना कार्यालय में उपलब्ध करा दी गई है। इसके अतिरिक्त विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण के बाद भी अभ्यर्थी अपने क्षेत्र में उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे अभ्यर्थियों को अपने क्षेत्र के अनुसार आवेदन करने में सुविधा मिलेगी।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयन समिति अथवा सक्षम प्राधिकारी को आवश्यकता पड़ने पर किसी भी विज्ञापित पद की चयन प्रक्रिया को संशोधित, निरस्त या पुनः विज्ञापित करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। यदि किसी स्तर पर कोई त्रुटि या अन्य उचित कारण सामने आता है तो विभाग आवश्यक निर्णय ले सकेगा।

ALSO READ  "10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा ऐलान! उत्तराखंड में लगेंगे 4 मेगा रोजगार मेले, श्रीनगर-देहरादून से काशीपुर-अल्मोड़ा तक युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका"

विभाग ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता की शर्तें तथा शासनादेशों का अच्छी तरह अध्ययन कर लें। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार का संशोधन, सूचना या अपडेट केवल विभागीय पोर्टल पर ही जारी किया जाएगा। इसलिए आवेदन करने वाली सभी महिलाओं को समय-समय पर वेबसाइट का अवलोकन करते रहने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने निकटतम बाल विकास परियोजना कार्यालय से भी संपर्क कर सकती हैं।

राज्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों और सहायिकाओं की भर्ती शुरू होने से हजारों योग्य महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रही अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। अब इच्छुक महिलाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 2
Users Today : 409
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 2
Users Today : 409
Users Yesterday : 1033