न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » शुभारंभ » “विकास की रफ्तार तेज: चेयरमैन राजीव शर्मा ने सुभाषनगर वार्ड-8 को दी नई सड़कों की सौगात, कई निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ”

“विकास की रफ्तार तेज: चेयरमैन राजीव शर्मा ने सुभाषनगर वार्ड-8 को दी नई सड़कों की सौगात, कई निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ”

(शहजाद अली हरिद्वार)शिवालिक नगर। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुभाषनगर वार्ड संख्या-8 में विभिन्न सड़कों का लोकार्पण एवं अनेक नई सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल विकास कार्यों की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से धरातल पर उतारना है। बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र की प्रगति का आधार होती हैं।इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, साथ ही क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी।

हमारी प्राथमिकता है कि नगर का प्रत्येक वार्ड मूलभूत सुविधाओं से सशक्त बने और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। जनहित सर्वोपरि है और इसी भावना के साथ विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान सभासद डॉ. राजकुमार यादव, रमेश पाठक, राधेश्याम कुशवाहा, हरिओम चौहान व विरेन्द्र अवस्थी, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी,अनिल राणा,चन्दरभान सिंह,जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो देव विख्यात भाटी, अंशुल शर्मा, रिंकू कृष्णा दानवीर, निरजप्रेमी, हरि सिंह मनराल , रामेश्वर रावत , महावीर सिंह विस्ट , अंकित चौधरी , विशाल चौहान , अजय फोजी , पवन यादव, सर्वेश यादव ,संजय सैनी,निर्दोश,जितेन्द्र पण्डे ,सुरेश ,सुशील सैनी,स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्य जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

ALSO READ  "BIG BREAKING:जल संरक्षण की बड़ी पहल! DM मयूर दीक्षित संग राजीव शर्मा ने शुरू कराया वाटर हार्वेस्टिंग, बोले—‘जल है तो कल है’'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 2
Users Today : 409
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 2
Users Today : 409
Users Yesterday : 1033