(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं।
सुबह करीब 4:30 बजे 4.2 फ्लाईओवर के पास टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोग फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे।
जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस (UK07 PA 2812) नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी, जबकि पिकअप (PB65 BH 7296) हरिद्वार से बिजनौर की ओर जा रही थी। पिकअप में करीब 10 लोग सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस, रात्रि अधिकारी और अन्य पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। क्षेत्राधिकारी नगर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय हरिद्वार भिजवाया।
उपचार के दौरान अहान (18) पुत्र शराफत निवासी बड़ापुर, नजीबाबाद तथा एक अज्ञात करीब 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शराफत (42) और उनकी पत्नी शबाना (35) को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में शबाना ने भी दम तोड़ दिया। वहीं अन्नू (18), सोनी लाल (25) और शमीम (42) का जिला चिकित्सालय हरिद्वार में उपचार जारी है।
पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाइड्रा की मदद से हटाकर यातायात सुचारु करा दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
































Users Today : 4
Users Yesterday : 830
