न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » संकल्प » “नशे की जंजीरों को तोड़ने का संकल्प: हरिद्वार में 250 लोगों ने उठाई नशामुक्त समाज की शपथ, विशेषज्ञों ने बताए नशे के खतरनाक दुष्प्रभाव”

“नशे की जंजीरों को तोड़ने का संकल्प: हरिद्वार में 250 लोगों ने उठाई नशामुक्त समाज की शपथ, विशेषज्ञों ने बताए नशे के खतरनाक दुष्प्रभाव”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के आदेशानुसार पुलिस लाइन सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ में एएनटीएफ़ हरिद्वार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय नशा उन्मूलन दिवस के अवसर पर हरिद्वार के विभिन्न नशामुक्त केन्द्रों से उपस्थित आए मेहमानों एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रि0आ0 को नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में विस्तृत रूप से जागरूक करते हुए नशे संबंधित वीडियो दिखाकर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से मुख्य अतिथि मा. सीजेएम महोदय एवं प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भी नशे के दुस्प्रभाव के सम्बंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपस्थित सभी नशे से पीड़ित व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एएनटीएफ टीम द्वारा साथ ही सभी को नशामुक्ति, साइबर फ्रॉड आदि की जानकारी के संबंध में अपने परिवार एवं रिश्तेदारों को भी जागरूक करने की हिदायत दी गई।

नशा संबंधी मानस पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 1933, साइबर क्राइम संबंधी हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं अन्य पुलिस हेल्पलाइन नंबर से भी सभी को अवगत कराया गया ।

इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य, एएनटीएफ, नशे पीड़ित व्यक्तिगण एवं रि.आ. सहित करीब 250 व्यक्ति एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 0 2
Users Today : 313
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 0 2
Users Today : 313
Users Yesterday : 398