न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » मांग » “रोज महंगा सफर, हर दिन बढ़ती परेशानी! सिडकुल-रोशनाबाद से बिहारीगढ़ तक परिवहन निगम की बसें चलाने की उठी जोरदार मांग, मनोज धनगर के नेतृत्व में प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन”

“रोज महंगा सफर, हर दिन बढ़ती परेशानी! सिडकुल-रोशनाबाद से बिहारीगढ़ तक परिवहन निगम की बसें चलाने की उठी जोरदार मांग, मनोज धनगर के नेतृत्व में प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सिडकुल, रोशनाबाद, बिहारीगढ़ एवं बीएचईएल क्षेत्र में बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के पदाधिकारियों ने एडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी हरिद्वार को ज्ञापन सौंपा।प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का नियमित संचालन शुरू कराने की मांग उठाई।

आमजन को राहत देने की मांग

ज्ञापन में कहा गया कि सिडकुल, रोशनाबाद, बिहारीगढ़ और बीएचईएल क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग रोजगार, शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए प्रतिदिन आवागमन करते हैं, लेकिन पर्याप्त सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का संचालन शुरू किया जाना जरूरी है।

मनोज धनगर ने सरकार और विधायक पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता एवं महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार आबादी बढ़ रही है, लेकिन सार्वजनिक परिवहन की सुविधाएं उसी अनुपात में विकसित नहीं हो पाई हैं।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता महंगा किराया देकर यात्रा करने को मजबूर है। धनगर ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक का इस महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं है।

उन्होंने कहा कि सिडकुल से लेकर बिहारीगढ़ तक परिवहन निगम की बसें संचालित की जानी चाहिए, जिससे श्रमिकों, छात्रों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिल सके। साथ ही बाईपास मार्ग से जुड़े मुद्दों को लेकर भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है।

प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

इस मौके पर एडीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि ज्ञापन को जिलाधिकारी के संज्ञान में भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिवहन व्यवस्था से संबंधित मांगों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित किया जाएगा, ताकि मांगों पर नियमानुसार विचार किया जा सके।प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि क्षेत्रवासियों की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम जल्द ही इस मार्ग पर बसों का संचालन शुरू करेगा।

ALSO READ  "Dehradun:छात्रों के संघर्ष की जीत पर धर्मपुर में गूंजा विजय मार्च, ज्योति रौतेला ने केंद्र सरकार से मांगी जवाबदेही और छात्रों के खिलाफ कार्रवाई रोकने की उठाई मांग"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 3 6
Users Today : 226
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 3 6
Users Today : 226
Users Yesterday : 861