न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कॉल सेंटर में चल रहा था ‘सिम बॉक्स’ का खेल, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ग्राहकों को धमकी और ठगी का खेल! STF ने मारा छापा, दो मैनेजर गिरफ्तार BIG BREAKING:: पूजा करने निकली युवती, कार में बैठकर गायब! लक्सर पुलिस बोली—अब सीसीटीवी ही बताएगा पूरा राज BIG BREAKING:: रामपुर तिराहा के अमर शहीदों को सीएम धामी का नमन, शहीदों की प्रतिमाओं से लेकर स्मारक के विस्तार तक बड़े ऐलान BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित
Home » परिणाम » “बहादराबाद मां सरस्वती पब्लिक स्कूल का सीबीएसई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, देव चौहान बना टॉपर”

“बहादराबाद मां सरस्वती पब्लिक स्कूल का सीबीएसई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, देव चौहान बना टॉपर”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद स्थित मां सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा 2024 में शानदार प्रदर्शन किया है।

विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और छात्रों में खुशी की लहर है।

विद्यालय के छात्र देव चौहान ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और स्कूल टॉपर बने। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। अन्य छात्रों ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय की सफलता में योगदान दिया।

विद्यालय के संस्थापक दयानंद चौहान, मैनेजर अमित कुमार और प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का फल है।

विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी छात्र इसी प्रकार मेहनत करके विद्यालय और समाज का नाम गौरवान्वित करेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय में मिठाई बांटी गई और जश्न का माहौल रहा।

ALSO READ  "एंजिल्स एकेडमी, बहादराबाद ने रचा सफलता का कीर्तिमान – 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों का उत्कृष्ठ प्रदर्शन"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 0 5 9
Users Today : 9
Users Yesterday : 1007
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 0 5 9
Users Today : 9
Users Yesterday : 1007