न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » हादसा » “हरिद्वार में दो बड़े हादसों से सनसनी: गुजरात का 16 वर्षीय किशोर गंगा के भंवर में समाया, रुड़की में युवक ने गंगनहर में लगाई छलांग, दोनों की तलाश में जुटी पुलिस और गोताखोरों की टीमें”

“हरिद्वार में दो बड़े हादसों से सनसनी: गुजरात का 16 वर्षीय किशोर गंगा के भंवर में समाया, रुड़की में युवक ने गंगनहर में लगाई छलांग, दोनों की तलाश में जुटी पुलिस और गोताखोरों की टीमें”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भूपतवाला क्षेत्र स्थित बलराम घाट ठोकर नंबर-16 पर गंगा स्नान के दौरान गुजरात से आया एक 16 वर्षीय किशोर गंगा की तेज धारा में डूब गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10.36 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि हरसिल चौहान (16 वर्ष) पुत्र राजूभाई, निवासी सूरत (गुजरात), गंगा में स्नान करते समय भंवर में फंसकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही जल पुलिस और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा तत्काल सर्च अभियान शुरू किया गया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि हरसिल स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी और भंवर की चपेट में आ गया, जिसके बाद वह आंखों से ओझल हो गया। घटना के समय उसके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

जल पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से गंगा में लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

युवक ने गणेशपुर पुल से गंग नहर में छलांग लगाई

रुड़की। गणेशपुर पुल से सोमवार को एक युवक ने गंगनहर में छलांग लगा दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।

जानकारी के अनुसार ढंढेरा निवासी 27 वर्षीय सचिन मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। उसकी मां उसे उपचार के लिए डॉक्टर के पास लेकर जा रही थी।

दोनों जब गणेशपुर पुल से गुजर रहे थे, तभी अचानक सचिन पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और देखते ही देखते गंगनहर में छलांग लगा दी।

ALSO READ  "Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख"

घटना से घबराई मां ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची तथा गंगनहर में सर्च अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी उसकी सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 3 0
Users Today : 27
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 3 0
Users Today : 27
Users Yesterday : 728