न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » अभियान » “हरिद्वार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का आगाज: 1715 बीएलओ ने घर-घर पहुंचकर बांटे गणना फार्म, मतदाता सूची के डिजिटल अद्यतन की प्रक्रिया हुई तेज, 7 जुलाई तक पूरा होगा कार्य”

“हरिद्वार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का आगाज: 1715 बीएलओ ने घर-घर पहुंचकर बांटे गणना फार्म, मतदाता सूची के डिजिटल अद्यतन की प्रक्रिया हुई तेज, 7 जुलाई तक पूरा होगा कार्य”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार।जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने अवगत कराया है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज सोमवार से जनपद के सभी मतदाताओं को गणना फार्म बांटने का कार्य बीएलओ द्वारा शुरू कर दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त मतदाताओं से बूथ लेवल एजेंट्स को सहयोग करने की अपील की है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी 1715 बीएलओ के पास गणना फार्म पंहुचा दिए गए हैं। इस अभियान के तहत जनपद के सभी मतदाताओं को गणना फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। आगामी 7 जुलाई तक एक माह के समय में बीएलओ द्वारा मतदाताओं के गणना फार्मों को बीएलओ एप्प के माध्यम से डिजिटिलाइज किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने अवगत कराया है कि जनपद के ऐसे मतदाता नौकरी या अन्य पेशे से जुड़े होने के कारण दिन में घर पर उपलब्ध नहीं हैं तो वे ”बुक ए कॉल विद बीएलओ के फीचर से एक क्लिक पर अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक करा सकते हैं।

इसके लिए मतदाता मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर अपनी कॉल बुक करा सकते हैं। कॉल बुक कराने के बाद दो दिन के भीतर बीएलओ द्वारा मतदाता से स्वयं संपर्क किया जाएगा। इसके अलावा बीएलओ के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोई मतदाता घर पर नहीं मिलता हैतो ऐसी स्थिति में बीएलओ तीन बार घर पर विजिट करेंगे और बीएलओ घर पर स्टीकर लगाकर अपने अगले विजिट की डेट और मोबाइल नंबर लिखेंगे, मतदाताओं द्वारा बीएलओ से संपर्क कर सुविधानुसार गणना फार्म भरा जा सकता है।

ALSO READ  भगवानपुर में शराब के ठेकों पर छापेमारी, मिलीं भारी अनियमितताएं

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के मतदाताओं से अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो गणना फार्म के साथ बीएलओ को उपलब्ध कराने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 8 8
Users Today : 37
Users Yesterday : 849
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 8 8
Users Today : 37
Users Yesterday : 849