न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » खुशियां » “साल के संघर्ष का मिला सुनहरा फल! PCS परीक्षा पास कर विशाल सैनी बने जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, रुड़की में जश्न का माहौल”

“साल के संघर्ष का मिला सुनहरा फल! PCS परीक्षा पास कर विशाल सैनी बने जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, रुड़की में जश्न का माहौल”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। पीसीएस में सिलेक्शन पाने वाले छात्रों के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, उनके घर लोग मिठाई लेकर पहुंच रहे हैं और बच्चे की सफलता पर बधाई देकर उनका मुंह मीठा करा रहे हैं।

इसी कड़ी में रुड़की निवासी विशाल सैनी का जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के रूप में चयन होने पर परिजनों में जहां खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं शहरवासियों, समाज के लोगों ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं बेटे की सफलता पर परिजन, रिश्तेदार और आस-पड़ोस के लोग बेहद खुश हैं।

उनका कहना है कि वास्तव में लंबे समय के इंतजार के बाद विशाल सैनी को सफलता मिली है। यह बेहद ही खुशी का पल है। वहीं परिजनों ने कहा कि वह अपने बच्चे की सफलता पर बेहद खुश है

और उन्होंने कभी बेटे को नहीं टोका और न ही उन्हें निराश होने दिया। आज यही कारण है कि उनके बेटे ने भी उन्हें निराश नहीं किया और एक अधिकारी के रूप में सिलेक्शन पाकर अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया।

वहीं विशाल सैनी ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बस शिद्दत से अपनी पढ़ाई करनी चाहिए, जो व्यक्ति धैर्य रखता है, उसे निश्चित ही सफलता मिलती है। वह भी 8 साल के लंबे इंतजार के बाद आज सफलता की सीढ़ी चढ़ पाए हैं।

उनका प्रयास था कि वह आईएएस के रूप में अपनी सेवाएं देंगे, लेकिन उन्हें बार-बार असफलता का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार उन्होंने अपने आप को साबित किया और आज वह सफलता की सीढ़ी चढ़ पाए।

उन्होंने कहा कि वह फिर से आईएएस के लिए प्रयास करेंगे, ताकि उनका सपना पूरा हो सके। बाद में परिजनों व रिश्तेदारों ने मिठाई खिलाकर विशाल सैनी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 4
Users Today : 17
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 4
Users Today : 17
Users Yesterday : 938