न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » एक्शन » “डीएम डॉ. आशीष चौहान की सख्ती का असर: सरकारी जमीन पर कब्जा पड़ा भारी! विकासनगर के शीशमबाड़ा में अवैध मजार ध्वस्त, अतिक्रमणकारियों को कड़ा संदेश”

“डीएम डॉ. आशीष चौहान की सख्ती का असर: सरकारी जमीन पर कब्जा पड़ा भारी! विकासनगर के शीशमबाड़ा में अवैध मजार ध्वस्त, अतिक्रमणकारियों को कड़ा संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के निर्देशों के क्रम में जनपद में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे एवं अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान निर्देशों के क्रम में तहसील विकासनगर प्रशासन द्वारा शीशमबाड़ा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।

राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित किए गए मजार एवं अन्य अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।प्रशासनिक जांच में उक्त भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज पाई गई थी, जिस पर अवैध रूप से कब्जा कर मजार संचालित किया जा रहा था। पूर्व में नियमानुसार नोटिस एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण किए जाने के उपरांत यह कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से अतिक्रमण हटाया गया।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। सरकारी संपत्तियों एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर उनका संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रशासन द्वारा जनपद की विभिन्न तहसीलों में चिन्हित अतिक्रमण स्थलों का सर्वेक्षण कराया जा रहा है तथा चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी भूमि जनता की संपत्ति है तथा उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार्य नहीं है। जनहित एवं कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सरकारी भूमि पर नए अतिक्रमण की रोकथाम के लिए नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।

जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 6 1
Users Today : 37
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 6 1
Users Today : 37
Users Yesterday : 907