न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » घटना » “डाडा जलालपुर में बाइक खड़ी करने के विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, कई घायल”

“डाडा जलालपुर में बाइक खड़ी करने के विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, कई घायल”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डाडा जलालपुर गांव से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है।

यहां बाइक खड़ी करने को लेकर हुई मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर टूट पड़े।

इस हिंसा में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाने के लिए गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला बच्चों के बीच कहासुनी से शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे बड़ों के बीच झगड़े में तब्दील हो गया।

फिलहाल गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है और पुलिस दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करने में लगी हुई है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस लगातार गश्त कर रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो।

घायलों की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

ALSO READ  "हरिद्वार में चंडीघाट पुल बना शराब तस्करी का रास्ता: बेखौफ तस्करों ने राहगीर से की हाथापाई, "

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 7
Users Today : 160
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 7
Users Today : 160
Users Yesterday : 930