(शहजाद अली हरिद्वार) सिडकुल। हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया।
शिकायत मिलते ही सिडकुल पुलिस एक्शन मोड में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार रोशनाबाद निवासी बिंदरपाल ने थाना सिडकुल में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित कर रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपी अतीक अहमद की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।











































Users Today : 348
Users Yesterday : 1253






