न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक
Home » सम्मान » “सूचना विभाग के सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को भावभीनी विदाई, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्कृष्ट सेवाओं को किया नमन”

“सूचना विभाग के सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को भावभीनी विदाई, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्कृष्ट सेवाओं को किया नमन”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड के मुख्यालय में आज सहायक निदेशक श्री ललिता प्रसाद भट्ट के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घ, समर्पित एवं उत्कृष्ट शासकीय सेवाकाल को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम में अपर निदेशक श्री आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक श्री के.एस.चौहान, डॉ. नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमति शशि सिंह उप निदेशक श्री रवि विजारनिया, श्री बद्री चंद सहित विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री भट्ट को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर अपने संबोधन में अपर निदेशक श्री आशिष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि श्री ललिता प्रसाद भट्ट ने अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सरल व्यवहार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं दक्षता के साथ किया।

उनके अनुभव, कार्यशैली तथा सहयोगात्मक दृष्टिकोण से विभाग को सदैव लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि श्री भट्ट का विभाग के प्रति समर्पण और सकारात्मक कार्य संस्कृति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

संयुक्त निदेशक श्री के.एस.चौहान ने बताया श्री भट्ट मेरे साथ उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखण्ड में सहयोगी रहे है। उन्होंने कहा कि किसी विभाग की वास्तविक पूंजी उसके कर्मठ और अनुभवी कार्मिक होते हैं। श्री भट्ट का योगदान विभाग में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।

ALSO READ  "टिहरी में यूसीसी की दहाड़: 270 ग्राम पंचायतों व 179 वार्डों में शत–प्रतिशत विवाह पंजीकरण, अग्रणी ग्राम प्रधानों का जिलाधिकारी ने किया भव्य सम्मान"

संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि श्री भट्ट ने विभाग में सदैव एक कुशल एवं जिम्मेदार अधिकारी के रूप में अपनी पहचान स्थापित की।

उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से विभागीय उद्देश्यों की पूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने उनके स्वस्थ, सक्रिय एवं सुखमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।

उप निदेशक श्री रवि विजारनिया सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री भट्ट के साथ बिताए गए कार्यानुभवों को साझा किया तथा उनके सौम्य व्यक्तित्व, कार्यकुशलता एवं सहयोगी स्वभाव की सराहना की।

अपने विदाई संबोधन में श्री ललिता प्रसाद भट्ट ने विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सूचना विभाग में बिताया गया उनका सेवाकाल उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा।

उन्होंने कहा कि विभागीय सहयोग, आत्मीयता एवं टीम भावना ने उन्हें सदैव बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 6 5
Users Today : 410
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 6 5
Users Today : 410
Users Yesterday : 1179