न्यूज़ फ्लैश
”काम नहीं तो वेतन नहीं’— डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह का सख्त संदेश, ग्रामीण स्वच्छता अभियान में लापरवाही पर 6 एडीओ (पंचायत) के वेतन आहरण पर रोक” “कांवड़ यात्रा में बवाल! पहले हुई तू-तू मैं-मैं, फिर चली गोली—कांवड़िए पर हमले के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी दबोचे गए” “हरिद्वार जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन मोड: 65 शिकायतें, 32 का मौके पर समाधान, अधिकारियों को साफ चेतावनी—अब लापरवाही नहीं चलेगी!” “हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश” “सोशल मीडिया पर PM और CM के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने वाला अतीक अहमद पुलिस के हत्थे चढ़ा, शिकायत मिलते ही सिडकुल पुलिस ने दिखाई फुर्ती, आरोपी हिरासत में” “हरिद्वार में तमंचे के दम पर लूट मचाने वाले गैंग का पर्दाफाश, लूटी गई स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे 4 शातिर, SSP नवनीत सिंह की सख्ती के आगे नहीं चली बदमाशों की चाल”
Home » अफवाह » “महक सिंह मेरे गुरु, विपक्ष में मची खलबली!” — वायरल वीडियो पर चेयरमैन प्रवेज सुल्तान का बड़ा खुलासा, बोले- बौखलाहट में अफवाहें फैला रहे विरोधी”

“महक सिंह मेरे गुरु, विपक्ष में मची खलबली!” — वायरल वीडियो पर चेयरमैन प्रवेज सुल्तान का बड़ा खुलासा, बोले- बौखलाहट में अफवाहें फैला रहे विरोधी”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की/रामपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रही एक वीडियो को लेकर रामपुर नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेज सुल्तान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है

कि कुछ विपक्षी लोग राजनीतिक बौखलाहट के चलते भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके और महक सिंह के बीच संबंध हमेशा सम्मान और सहयोग के रहे हैं तथा वायरल वीडियो को गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है।प्रवेज सुल्तान ने कहा कि महक सिंह उनके बड़े भाई और राजनीतिक गुरु हैं। उन्होंने बताया कि जब वह रामपुर नगर पंचायत का चुनाव लड़ रहे थे,

उस समय भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी और महक सिंह ने उनका खुलकर समर्थन किया था। उनके सहयोग और जनता के आशीर्वाद से ही उन्हें चुनाव में जीत मिली थी।

“महक सिंह मेरे गुरु हैं, उनके प्रति मेरे मन में हमेशा सम्मान रहा है।”

चेयरमैन ने कहा कि वर्तमान में वह कलियर विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी के रूप में सक्रिय हैं और जनता के बीच लगातार संपर्क कर रहे हैं।

ऐसे में कुछ राजनीतिक दल और विरोधी नेता उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराए हुए हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक बातें फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत संबंधों को लेकर झूठी कहानियां गढ़ना उचित नहीं है। जनता सब कुछ समझती है और सच्चाई को पहचानने की क्षमता रखती है।

 “विपक्ष बौखलाहट में है, इसलिए झूठ और अफवाहों का सहारा ले रहा है।”

प्रवेज सुल्तान ने अपने समर्थकों से भी अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और जनता की सेवा करना है। राजनीतिक विरोधियों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से उनके कार्य और जनसंपर्क अभियान पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है।

 “जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है, विकास की राजनीति जारी रहेगी।”

997 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 1 0
Users Today : 14
Users Yesterday : 1072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 1 0
Users Today : 14
Users Yesterday : 1072