न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक
Home » अलर्ट » “संडे पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ट्रैफिक व्यवस्था संभालने खुद सड़क पर उतरे बहादराबाद चौकी प्रभारी प्रवीण बिष्ट”

“संडे पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ट्रैफिक व्यवस्था संभालने खुद सड़क पर उतरे बहादराबाद चौकी प्रभारी प्रवीण बिष्ट”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

रविवार को भी हरिद्वार के प्रमुख मार्गों, घाटों और मंदिरों के आसपास लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही के चलते यातायात पर भारी दबाव देखने को मिला।ऐसे में हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बहादराबाद चौकी प्रभारी प्रवीण बिष्ट स्वयं सड़क पर उतरकर ट्रैफिक संचालन की कमान संभालते दिखाई दिए।उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित कराया तथा जाम की स्थिति बनने से रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी।

रविवार होने के कारण शहर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रही। इसके बावजूद पुलिस की सक्रियता और बेहतर समन्वय के चलते यातायात व्यवस्था नियंत्रित रही।चौकी प्रभारी प्रवीण बिष्ट ने श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की।

हरिद्वार पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार मैदान में डटी हुई है,जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालु अपनी यात्रा को सुरक्षित और सहज बना सकें।

ALSO READ  "उत्तराखंड में कोरोना की वापसी: देहरादून प्रशासन हाई अलर्ट पर"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 5 7
Users Today : 402
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 5 7
Users Today : 402
Users Yesterday : 1179