न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » अलर्ट » “वीकेंड पर हरिद्वार में उमड़ा जनसैलाब, कप्तान नवनीत सिंह खुद उतरे सड़कों पर… हर की पौड़ी से हाईवे तक संभाला मोर्चा!”

“वीकेंड पर हरिद्वार में उमड़ा जनसैलाब, कप्तान नवनीत सिंह खुद उतरे सड़कों पर… हर की पौड़ी से हाईवे तक संभाला मोर्चा!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वीकेंड पर उमड़ी भारी श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ के बीच हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह ने रविवार को स्वयं मोर्चा संभालते हुए हर की पौड़ी सहित शहर के विभिन्न प्रमुख घाटों, पार्किंग स्थलों और राष्ट्रीय राजमार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधों का गहन जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवाजाही पुलिस की प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने यातायात पुलिस को निर्देशित किया कि क्रेन को हर समय तैयार रखा जाए ताकि हाईवे या मुख्य मार्गों पर कोई वाहन खराब होने की स्थिति में उसे तुरंत हटाकर यातायात को सुचारू रखा जा सके।भीषण उमस और गर्मी के बीच लगातार ड्यूटी निभा रहे पुलिस जवानों से भी एसएसपी ने मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जवानों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से ही लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण मिल रहा है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि वीकेंड के दौरान भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और शहर के संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं से भी प्रशासन ने सहयोग की अपील की है ताकि सभी को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।

ALSO READ  "हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 4
Users Today : 11
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 4
Users Today : 11
Users Yesterday : 728