न्यूज़ फ्लैश
”काम नहीं तो वेतन नहीं’— डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह का सख्त संदेश, ग्रामीण स्वच्छता अभियान में लापरवाही पर 6 एडीओ (पंचायत) के वेतन आहरण पर रोक” “कांवड़ यात्रा में बवाल! पहले हुई तू-तू मैं-मैं, फिर चली गोली—कांवड़िए पर हमले के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी दबोचे गए” “हरिद्वार जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन मोड: 65 शिकायतें, 32 का मौके पर समाधान, अधिकारियों को साफ चेतावनी—अब लापरवाही नहीं चलेगी!” “हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश” “सोशल मीडिया पर PM और CM के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने वाला अतीक अहमद पुलिस के हत्थे चढ़ा, शिकायत मिलते ही सिडकुल पुलिस ने दिखाई फुर्ती, आरोपी हिरासत में” “हरिद्वार में तमंचे के दम पर लूट मचाने वाले गैंग का पर्दाफाश, लूटी गई स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे 4 शातिर, SSP नवनीत सिंह की सख्ती के आगे नहीं चली बदमाशों की चाल”
Home » जयंती » “लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर भावुक हुए हरीश रावत, बोले— सदियों बाद भी जनसेवा, न्याय और सुशासन की सबसे बड़ी मिसाल हैं लोकमाता”

“लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर भावुक हुए हरीश रावत, बोले— सदियों बाद भी जनसेवा, न्याय और सुशासन की सबसे बड़ी मिसाल हैं लोकमाता”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने धनगर समाज एवं सर्व समाज के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय संस्कृति, सेवा, समर्पण और सुशासन की अमर प्रतीक हैं।हरीश रावत ने कहा कि पूरे देश में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का सम्मान किया जाता है।

उनके द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि समाज को महान व्यक्तित्वों के जीवन से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

 “जनसेवा, न्याय और सुशासन की मिसाल थीं लोकमाता अहिल्याबाई होलकर।”

अपने संबोधन में हरीश रावत ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासनकाल में समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया।उन्होंने धार्मिक स्थलों के संरक्षण, गरीबों की सहायता और न्यायपूर्ण प्रशासन के माध्यम से एक आदर्श शासन व्यवस्था स्थापित की। यही वजह है कि सदियों बाद भी उनका नाम सम्मान और श्रद्धा के साथ लिया जाता है।

उन्होंने कहा कि वह लोकमाता के श्रीचरणों में नमन करने और उनके आदर्शों को याद करने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे हैं। उनके जीवन से यह संदेश मिलता है कि सत्ता और नेतृत्व का उद्देश्य केवल शासन करना नहीं बल्कि जनता की सेवा करना होना चाहिए।

 “महान विभूतियों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।”

कार्यक्रम में प्रदेश धनगर समाज के अध्यक्ष मनोज धनगर ने भी अपने विचार रखे।उन्होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर ने समाज सेवा, न्यायप्रियता और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए। उनका जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है।

मनोज धनगर ने कहा कि लोकमाता के विचार आज भी समाज को एकजुट करने और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने समाज के लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।

 “अहिल्याबाई होलकर केवल एक शासक नहीं, बल्कि जनकल्याण की जीवंत प्रेरणा हैं।”

कार्यक्रम के दौरान लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।समारोह में समाज के गणमान्य लोगों, पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उनके जीवन और योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पूरा वातावरण लोकमाता के जयघोष और उनके आदर्शों के संदेश से गुंजायमान रहा।

78 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 1 0
Users Today : 14
Users Yesterday : 1072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 1 0
Users Today : 14
Users Yesterday : 1072