न्यूज़ फ्लैश
“राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, मंच की तैयारी के दौरान कांग्रेस नेता के सिर पर गिरा लोहे का कटर, हालत गंभीर” “हरेला पर सीएम धामी का बड़ा तोहफा: जागेश्वर के विकास की खुली सौगातों की झड़ी, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया हरित उत्तराखंड का संकल्प” “हरेला पर हरिद्वार से हरियाली का बड़ा संदेश: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह ने किया वृक्षारोपण, लोगों से कहा—’एक पौधा लगाएं, भविष्य बचाएं'” “बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा सम्मान! भाजपा के जिला सह संयोजक बने अरुण कुमार तिवारी, हरिद्वार में व्यापारियों ने पहनाईं फूलमालाएं” “हरेला पर बीएचईएल का हरियाली संकल्प: कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार बोले— आज पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है हरेला की प्रासंगिकता” “हरेला 2026: हरिद्वार में हरियाली का महाअभियान, सतपाल महाराज ने किया रुद्राक्ष का पौधारोपण, 30 हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प”
Home » महाकुंभ » “बाबा केदार की असीम कृपा! 39 दिनों में 10 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा, केदारनाथ धाम में आस्था का ऐतिहासिक महाकुंभ — रिकॉर्ड संख्या में उमड़े भक्त, शानदार व्यवस्थाओं ने बनाया यात्रा अनुभव यादगार”

“बाबा केदार की असीम कृपा! 39 दिनों में 10 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा, केदारनाथ धाम में आस्था का ऐतिहासिक महाकुंभ — रिकॉर्ड संख्या में उमड़े भक्त, शानदार व्यवस्थाओं ने बनाया यात्रा अनुभव यादगार”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा वर्ष 2026 में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। 22 अप्रैल 2026 को कपाट खुलने के बाद से दिनांक 30 मई 2026 सायं 5 बजे तक कुल 10,00,497 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहीं आज दिनांक 30 मई को सायं 5 बजे तक 24,066 श्रद्धालुओं ने पवित्र धाम में दर्शन किए।

चारधाम यात्रा के अंतर्गत श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग से लेकर धाम तक की गई व्यवस्थाएं प्रभावी, सुरक्षित एवं श्रद्धालु-अनुकूल हैं।

प्रशासन द्वारा यात्रा को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रत्येक स्तर पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं, जिनका लाभ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को मिल रहा है।जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा के निर्देशन में यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, पेयजल, विद्युत, संचार तथा आपदा प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है।

पैदल मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा सुविधाएं, स्वास्थ्य जांच केंद्र, ऑक्सीजन सुविधा एवं प्रशिक्षित चिकित्सकीय दल तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, होमगार्ड एवं अन्य विभागों के कार्मिक लगातार श्रद्धालुओं की सहायता में जुटे हुए हैं।

यात्रा मार्ग पर नियमित सफाई व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पेयजल उपलब्धता, विश्राम स्थलों का संचालन तथा मौसम संबंधी सूचनाओं का समय-समय पर प्रसारण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा संचालित कंट्रोल रूम एवं सूचना तंत्र के माध्यम से श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

अहमदाबाद, गुजरात से अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालु भावेश कोपथ ने बताया कि वे पैदल मार्ग से बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे और उन्हें पूरी यात्रा के दौरान उत्कृष्ट व्यवस्थाओं का अनुभव हुआ।

उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन द्वारा यात्रा का संचालन अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए बताया कि पैदल ट्रैक एवं उच्च हिमालयी क्षेत्र की परिस्थितियों के कारण उनकी पुत्री का स्वास्थ्य कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया था,

लेकिन यात्रा मार्ग पर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से उसे तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा पूर्णतः निःशुल्क थी तथा समय पर उपचार मिलने से उनकी पुत्री शीघ्र स्वस्थ हो गई। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने देशभर के श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि केदारनाथ यात्रा के लिए वर्तमान में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हैं तथा श्रद्धालु निश्चिंत होकर बाबा केदार के दर्शन हेतु पहुंच सकते हैं।

प्रशासन द्वारा की गई सुदृढ़ व्यवस्थाओं एवं समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है तथा देशभर से आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित, सुगम एवं आध्यात्मिक अनुभव के साथ अपनी यात्रा पूर्ण कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 1 0 5
Users Today : 58
Users Yesterday : 827
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 1 0 5
Users Today : 58
Users Yesterday : 827