न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » संदेश » “हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बहादराबाद प्रेस क्लब में जुटे पत्रकार, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता का लिया संकल्प; लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत बनाने का दिया संदेश”

“हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बहादराबाद प्रेस क्लब में जुटे पत्रकार, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता का लिया संकल्प; लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत बनाने का दिया संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। बहादराबाद प्रेस क्लब (रजि.) में आज हिंदी पत्रकारिता दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अर्जुन नागयान ने की, जबकि संचालन प्रेस क्लब के सचिव हितेश चौहान द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बी. बी. चंदेल ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। पत्रकारों को एकजुट होकर निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करनी चाहिए तथा समाज में छिपे हुए सत्य को सामने लाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

कार्यक्रम में हिंदी पत्रकारिता के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और पत्रकारों की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर संजय लंबा, प्रमेन्द्र नारायण, हन्नी कथूरिया, सुखदेव निर्भय, विवेक शर्मा, पुरुषोत्तम खरोला सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारिता के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

ALSO READ  "हरिहर आश्रम कनखल में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आध्यात्मिक आगमन जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज से लिया आशीर्वाद, वृक्षारोपण के साथ दिया पर्यावरण व राष्ट्रहित का संदेश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 0
Users Today : 241
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 0
Users Today : 241
Users Yesterday : 522