न्यूज़ फ्लैश
“आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सान्निध्य में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर हरिद्वार में सजा भव्य द्विशताब्दी समारोह, भगत सिंह कोश्यारी सहित दिग्गजों ने किया हिंदी के गौरव का अभिनंदन, पत्रकारों और मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान” “उत्तराखंड में टला बड़ा हादसा: सतपाल महाराज के काफिले पर पहाड़ी से गिरा विशाल पत्थर, चकनाचूर हुआ गाड़ी का शीशा, बाल-बाल बचे मंत्री और पूर्व मंत्री अमृता रावत” “सीएम धामी के आवास पर भाजपा के दिग्गजों की गोपनीय मंत्रणा! अरविंद पांडेय, महेंद्र भट्ट और अजेय कुमार की बैठक से तेज हुई सियासी चर्चाएं” “हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बहादराबाद प्रेस क्लब में जुटे पत्रकार, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता का लिया संकल्प; लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत बनाने का दिया संदेश” “हरियाणवी संगीत जगत के सुपरस्टार अमित सैनी रोहतकिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, हरियाणा कला परिषद में अतिरिक्त निदेशक बनने पर डॉ. सूर्यवीर सैनी ने दी हार्दिक बधाई, कहा— यह पूरे हरियाणा और सैनी समाज के लिए गर्व का क्षण” “मौसम के रेड अलर्ट के बीच डीडीएमओ मीरा रावत का बड़ा संदेश: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 31 मई तक शाकुम्भरी देवी मंदिर में दर्शन स्थगित, यात्रा न करने की अपील”
Home » सम्मान » “उत्तराखंड के गौरव भगत सिंह कोश्यारी को मिला पद्म विभूषण, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा बोले— यह पूरे राज्य के लिए गर्व और सम्मान का ऐतिहासिक क्षण”

“उत्तराखंड के गौरव भगत सिंह कोश्यारी को मिला पद्म विभूषण, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा बोले— यह पूरे राज्य के लिए गर्व और सम्मान का ऐतिहासिक क्षण”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उत्तराखंड के वरिष्ठ जननेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व राज्यपाल Bhagat Singh Koshyari को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान “पद्म विभूषण” से अलंकृत किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

राजीव शर्मा ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, जनसेवा और उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित रहा है।उन्होंने उत्तराखंड राज्य के निर्माण, विकास और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका सरल, सौम्य और सहज व्यक्तित्व आज भी लाखों कार्यकर्ताओं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि कोश्यारी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में विभिन्न संवैधानिक और राजनीतिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक तथा राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने सदैव जनकल्याण को प्राथमिकता दी और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का प्रयास किया।

राजीव शर्मा ने कहा कि पद्म विभूषण सम्मान केवल भगत सिंह कोश्यारी के व्यक्तित्व और कृतित्व का सम्मान नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड की जनता के लिए भी गौरव का विषय है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कोश्यारी का अनुभव, मार्गदर्शन और प्रेरणा आगे भी समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती रहेगी।

उन्होंने पुनः उन्हें इस सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक सम्मान प्राप्त होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

54 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 5 7 8 3 3
Users Today : 17
Users Yesterday : 1041

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सान्निध्य में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर हरिद्वार में सजा भव्य द्विशताब्दी समारोह, भगत सिंह कोश्यारी सहित दिग्गजों ने किया हिंदी के गौरव का अभिनंदन, पत्रकारों और मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान”

“हरियाणवी संगीत जगत के सुपरस्टार अमित सैनी रोहतकिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, हरियाणा कला परिषद में अतिरिक्त निदेशक बनने पर डॉ. सूर्यवीर सैनी ने दी हार्दिक बधाई, कहा— यह पूरे हरियाणा और सैनी समाज के लिए गर्व का क्षण”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 5 7 8 3 3
Users Today : 17
Users Yesterday : 1041