(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून: ईस्ट पटेल नगर निवासी 100% दिव्यांग संजीव कुमार, जिनकी पत्नी भी 65% दिव्यांग हैं, गंभीर आर्थिक संकट में घिर गए थे।
कोविड में उनका मोबाइल रिपेयरिंग का व्यवसाय पूरी तरह उजड़ गया और 64 हजार से अधिक का कर्ज सिर पर चढ़ गया। हालात इतने खराब हो गए कि परिवार पर तहसील से आरसी और जेल की धमकी तक पहुंच गई थी।
जैसे ही मामला सामने आया, डीएम सविन बंसल ने तुरंत संज्ञान लेते हुए बड़ा फैसला लिया
CSR फंड से 64,915 रुपये का पूरा कर्ज जमा कराया
रायफल क्लब फंड से 25 हजार की आर्थिक मदद देकर रोजगार का सहारा दिया
इतना ही नहीं, उनकी 3 बेटियों को प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा के तहत शिक्षा सहायता देने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रह सके।
संदेश: जब हालात ने हार मान ली थी, तब देहरादून प्रशासन ने इंसानियत दिखाकर एक परिवार को नई जिंदगी दे दी








































Users Today : 429
Users Yesterday : 836






