न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » शुभारंभ » “हरिद्वार पुलिस लाइन में बनेगी हाईटेक जिम!सांसद नरेश बंसल ने किया भूमि पूजन, 25 लाख की व्यायामशाला से जवानों और परिजनों को मिलेगा फिटनेस का बड़ा तोहफा”

“हरिद्वार पुलिस लाइन में बनेगी हाईटेक जिम!सांसद नरेश बंसल ने किया भूमि पूजन, 25 लाख की व्यायामशाला से जवानों और परिजनों को मिलेगा फिटनेस का बड़ा तोहफा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पुलिस जवानों एवं उनके परिजनों के लिए खुशी की बात है कि पुलिस लाइन में सांसद निधि से 25 लाख लगात से व्यायामशाला का निर्माण किया जाएगा,जिसका भूमि पूजन इव शिलान्यास राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया। इस अवसर पर विधायक रानीपुर आदेश चौहान एवं नगर पालिका अध्यक्ष शिवालिक नगर राजीव शर्मा मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि पुलिस जवानों की फिटनेस के लिए 25 लाख सांसद निधि से व्यायामशाला तैयार की जायेगी,जिसका आज भूमि पूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश में विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक विकास कार्य हो रहे हैं तथा खेलों और फिटनेस को भी विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसी क्रम में यह व्यायामशाला पुलिस कर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।उन्होंने कहा कि पुलिस जवान दिन-रात अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं, ऐसे में उनकी शारीरिक फिटनेस अत्यंत आवश्यक है।

इसी को ध्यान में रखते हुए इस व्यायामशाला का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे जवानों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।उन्होंने कहा कि यह व्यायामशाला आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होगी, जिससे पुलिस कर्मियों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल जवानों के मनोबल को बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होगी।इस अवसर रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथिगणों का स्वागत किया तथा पुलिस लाइन में व्यायामशाला निर्माण हेतु धनराशि उपलब्ध कराए जाने के लिए राज्य सभा सांसद का आभार व्यक्त किया।

ALSO READ  "Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 1 7
Users Today : 374
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 1 7
Users Today : 374
Users Yesterday : 1033