न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम!
Home » राहत » “वर्षों से लंबित मामलों को मिलेगा राहत का रास्ता! सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह’ में सुलह-समझौते से होगा विवादों का त्वरित निस्तारण, वादकारियों के लिए सुनहरा मौका”

“वर्षों से लंबित मामलों को मिलेगा राहत का रास्ता! सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह’ में सुलह-समझौते से होगा विवादों का त्वरित निस्तारण, वादकारियों के लिए सुनहरा मौका”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की सचिव एवं सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग) सीमा डुंगरकोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को “समाधान समारोह” के अंतर्गत विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में उच्चतम न्यायालय में लंबित विभिन्न प्रकार के वादों का आपसी सुलह एवं राजीनामे के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

इनमें फौजदारी मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस मामले, बैंक ऋण एवं वसूली संबंधी मामले, दीवानी एवं वैवाहिक वाद, बीमा दावे, सरकारी एवं सार्वजनिक उपक्रमों से संबंधित प्रकरण, शैक्षणिक एवं सेवा संबंधी मामले सहित अन्य प्रकृति के वाद शामिल हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने बताया कि जिन वादकारियों के मामले माननीय उच्चतम न्यायालय में लंबित हैं तथा जो अपने मामलों का शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण समाधान चाहते हैं, वे 20 अगस्त 2026 तक अपने मामलों को आवश्यक रूप से उच्चतम न्यायालय में सूचीबद्ध करा लें।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत देहरादून जनपद से संबंधित उच्चतम न्यायालय में लंबित मामलों के पक्षकारों को नोटिस भेजकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में प्री-मीटिंग एवं सुलह वार्ता हेतु आमंत्रित किया जा रहा है।

वार्ता सफल होने पर संबंधित मामलों को विशेष लोक अदालत में निस्तारित कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही प्राधिकरण के सहयोग से की जाएगी।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने समस्त वादकारियों से अपील की है कि वे अपने लंबित मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए न्यायालय अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से संपर्क करें।

ALSO READ  चारधाम यात्रा में ट्रैफिक जाम से मिलेगी स्थायी राहत: हरिद्वार और ऋषिकेश को बाईपास करने के लिए बनेगा 25 किमी लंबा वैकल्पिक मार्ग, त्रिवेन्द्र सिंह रावत की पहल पर केंद्र सरकार ने दिया सर्वे का भरोसा, पर्यटन, तीर्थयात्रा और व्यापार को मिलेगा नया आयाम

अधिक जानकारी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के दूरभाष नंबर 0135-2520873 एवं ई-मेल dehradundlsa13@gmail-com पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 5 6 5
Users Today : 522
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 5 6 5
Users Today : 522
Users Yesterday : 1033