न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » जोश » “जवानों संग मैदान में दौड़े SSP, परेड ग्राउंड में दिखा जोश और अनुशासन का दम — बोले, “हर रिक्रूट को बनाएंगे बेस्ट कैडेट”, नए बोलेरो वाहन को पूजा के बाद किया रवाना”

“जवानों संग मैदान में दौड़े SSP, परेड ग्राउंड में दिखा जोश और अनुशासन का दम — बोले, “हर रिक्रूट को बनाएंगे बेस्ट कैडेट”, नए बोलेरो वाहन को पूजा के बाद किया रवाना”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पुलिस लाइन परेड मैदान में शुक्रवार सुबह उस समय अलग ही उत्साह देखने को मिला, जब एसएसपी हरिद्वार स्वयं जवानों के बीच पहुंचे और परेड निरीक्षण के बाद प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट जवानों के साथ दौड़ लगाकर उन्हें फिटनेस और अनुशासन का संदेश दिया। एसएसपी की मौजूदगी से जवानों में जोश और ऊर्जा देखने लायक रही।शुक्रवार परेड के दौरान जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। एसएसपी ने परेड का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कहा कि परेड पुलिस बल के अनुशासन का सबसे अहम हिस्सा है और हर पुलिसकर्मी के लिए इसे गंभीरता से लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि फिट पुलिस बल ही बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रख सकता है।निरीक्षण के दौरान एसएसपी प्रशिक्षण ले रहे जवानों के बीच पहुंचे और उनसे सीधे संवाद कर ट्रेनिंग की गुणवत्ता का जायजा लिया। जवानों से उनकी दिनचर्या, अभ्यास और प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी ली गई। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षकों को निर्देश दिए कि हर रिक्रूट को बेहतर प्रशिक्षण देकर एक आदर्श और अनुशासित पुलिसकर्मी बनाया जाए।“हमारी प्राथमिकता हर जवान को बेस्ट कैडेट बनाना है। इसके लिए सभी पुलिस अधिकारी और प्रशिक्षक पूरी जिम्मेदारी के साथ योगदान दें,” एसएसपी ने यह बात अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने आगे निर्देशित किया कि अब प्रतिदिन अलग-अलग पुलिस राजपत्रित अधिकारी परेड और प्रशिक्षण का भौतिक निरीक्षण करेंगे, ताकि ट्रेनिंग व्यवस्था में और अधिक सुधार किया जा सके।परेड समाप्त होने के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मोटर परिवहन शाखा में जनपद को नया बोलेरो वाहन आवंटित होने पर एसएसपी ने पूजा-अर्चना कर वाहन को राजकीय कार्यों के लिए रवाना किया।“अनुशासन, फिटनेस और बेहतर प्रशिक्षण ही एक मजबूत पुलिस बल की पहचान है,” एसएसपी के इस संदेश ने पूरे पुलिस लाइन परिसर में नई ऊर्जा भर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861