न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » अलर्ट » “हरिद्वार में डेंगू का खतरा बढ़ा तो बजा अलर्ट का सायरन! स्वास्थ्य विभाग की सख्ती, घर-घर सफाई और जनजागरूकता से होगी मच्छरों पर करारी चोट”

“हरिद्वार में डेंगू का खतरा बढ़ा तो बजा अलर्ट का सायरन! स्वास्थ्य विभाग की सख्ती, घर-घर सफाई और जनजागरूकता से होगी मच्छरों पर करारी चोट”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर के सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद हरिद्वार में डेंगू के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।

डेंगू/चिकनगुनिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए अन्तर्विभागीय सामन्वयिक कार्यवाहियों के अंतर्गत डेंगू से बचाव के लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है। लोगों से अपील की गई है

कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छरों का पनपना रोका जा सके। इसके साथ ही नगर निकायों और अन्य विभागों को नियमित साफ-सफाई एवं फॉगिंग अभियान चलाने एवं जन- जागरूकता अभियान पर जोर देते हुए

समाचार पत्रों, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लगातार जागरूकता अभियान चलाने की योजना बनाई गई है। लोगों को डेंगू के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि समय रहते बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सके।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और मीडिया की संयुक्त पहल से डेंगू नियंत्रण में मीडिया की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। इसलिए जनजागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित संदेश प्रसारित किए जाएगा ।

साथ ही, आम जनता से अपील की गई है कि यदि कहीं जलभराव या मच्छरों की समस्या दिखाई दे तो तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें। सोशल मीडिया के जरिए भी प्रचार डेंगू रोकथाम को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी प्रभावी उपयोग किया जाए , जिससे अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता संदेश पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 3 0
Users Today : 498
Users Yesterday : 343
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 3 0
Users Today : 498
Users Yesterday : 343