न्यूज़ फ्लैश
“नंबर प्लेट मोड़ी, रफ्तार भी तोड़ी—नहर पटरी पर भागते चोरों को बहादराबाद पुलिस ने ऐसे दबोचा, ‘चोरी की सवारी’ संग पूरा खेल किया फिनिश!” “CISF कैंप शिवालिक नगर में पूर्व अर्द्धसैनिक बल कार्मिकों का बड़ा जमावड़ा: समस्याओं के समाधान की खुशखबरी, रुड़की से बढ़ा संगठन का दायरा और अब दिल्ली धरने को लेकर बनी रणनीति” “ऑपरेशन प्रहार का जबरदस्त धमाका: हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों पर करारा वार, 480 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई चेन का भी हुआ बड़ा खुलासा!” “इब्राहिमपुर का नाम रोशन: मकसूद मेमोरियल स्कूल के शानदार रिजल्ट पर Mission Develop India Foundation ने प्रिंसिपल को ट्रॉफी देकर किया भव्य सम्मान” “NEET-2026 पर हरिद्वार में हाई अलर्ट: डॉग स्क्वॉड, मेटल डिटेक्टर और कड़ी निगरानी के बीच सख्ती से हुई परीक्षा, नकल पर जीरो टॉलरेंस!” “पिथौरागढ़ का बदलेगा भविष्य: ₹7173.70 लाख की जिला योजना को हरी झंडी, रोजगार–स्वरोजगार, सड़क, पेयजल और कृषि विकास का मेगा ब्लूप्रिंट तैयार”
Home » कार्यवाही » “ऑपरेशन प्रहार का जबरदस्त धमाका: हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों पर करारा वार, 480 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई चेन का भी हुआ बड़ा खुलासा!”

“ऑपरेशन प्रहार का जबरदस्त धमाका: हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों पर करारा वार, 480 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई चेन का भी हुआ बड़ा खुलासा!”

(शहजाद अली हरिद्वार) रानीपुर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की हैं, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 2 मई 2026 की रात सुमननगर क्षेत्र के गढ़मीरपुर पथरी पुल तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर प्लस) सहित रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध नशीली दवाइयां बरामद हुईं।

पुलिस ने आरोपी इस्लाम पुत्र मतलूब, निवासी ग्राम भोगपुर थाना लक्सर, हरिद्वार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride और Dicyclomine Hydrochloride (SPASMORE) के कुल 480 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ये दवाइयां अपने एक साथी से लेकर आया था, जो न्यू शिफा मेडिकल स्टोर, दौड़वसी नसीरपुर कलां (थाना पथरी) से जुड़ा हुआ है।पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी के साथ-साथ प्रकाश में आए अन्य आरोपी के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार, कांस्टेबल जोत सिंह, विजयपाल, बीरेन्द्र जोशी और गिरेन्द्र शामिल रहे।

हरिद्वार पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से साफ है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार तेज किया जा रहा है और ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

159 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *