न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » सम्मान » “इब्राहिमपुर का नाम रोशन: मकसूद मेमोरियल स्कूल के शानदार रिजल्ट पर Mission Develop India Foundation ने प्रिंसिपल को ट्रॉफी देकर किया भव्य सम्मान”

“इब्राहिमपुर का नाम रोशन: मकसूद मेमोरियल स्कूल के शानदार रिजल्ट पर Mission Develop India Foundation ने प्रिंसिपल को ट्रॉफी देकर किया भव्य सम्मान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक के ग्राम इब्राहिमपुर स्थित मकसूद मेमोरियल स्कूल का इस वर्ष परीक्षा परिणाम बेहद उत्कृष्ट रहा,

जिस पर क्षेत्र में खुशी की लहर देखी गई। छात्रों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए Mission Develop India Foundation ने स्कूल प्रबंधन को सम्मानित किया।

संस्था की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल को ट्रॉफी देकर उनका मान बढ़ाया गया। इस मौके पर संस्था के संस्थापक मो. तालिब मुजम्मिल खान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और स्कूल प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे परिणाम न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात हैं और अन्य संस्थानों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और छात्रों को भी शुभकामनाएं दी गईं।

स्कूल प्रबंधन ने इस सम्मान के लिए Mission Develop India Foundation का आभार जताया और भविष्य में भी इसी तरह बेहतर परिणाम देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्थानीय लोग और अभिभावक भी मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों की सफलता पर खुशी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 1 5
Users Today : 326
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 1 5
Users Today : 326
Users Yesterday : 398