न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » कार्यवाही » लंढौरा में सियासी भिड़ंत: विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक चैंपियन के बीच आरोप-प्रत्यारोप, दोनों पर केस दर्ज

लंढौरा में सियासी भिड़ंत: विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक चैंपियन के बीच आरोप-प्रत्यारोप, दोनों पर केस दर्ज

(शहजाद अली हरिद्वार)खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच लंढौरा के समीप शुक्रवार को हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज कराए हैं। विधायक उमेश कुमार के चालक सागर ने लक्सर थाने में दी तहरीर में बताया कि लौटते समय चैंपियन अपने काफिले के साथ पहुंचे और उनकी गाड़ियों को साइड मारते हुए पलटने की कोशिश की गई। आरोप है कि चैंपियन और उनके समर्थकों ने गाली-गलौज व अभद्रता भी की। इस मामले में पूर्व विधायक सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

दूसरी ओर, पूर्व विधायक चैंपियन के चालक प्रभात कुमार ने मंगलौर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उमेश कुमार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और उनके ऊपर लाठी-डंडे और तमंचों से हमला किया गया। साथ ही जाती सूचक शब्दों के प्रयोग का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। यह विवाद राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के चलते उत्पन्न तनाव को उजागर करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 6 0 0
Users Today : 76
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 6 0 0
Users Today : 76
Users Yesterday : 907