न्यूज़ फ्लैश
“आखिरकार केतन लाल के घर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, परिजनों से की मुलाकात” “देहरादून में 48 घंटे भारी बारिश का खतरा! IMD का ऑरेंज अलर्ट, जिलाधिकारी बोले— अनावश्यक यात्रा से बचें” “शिक्षा जगत को भावुक कर गई विदाई, शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती का शिक्षक संघ ने किया भव्य सम्मान” “केतन हत्याकांड पर सियासत गरम: हरिद्वार में सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ का विरोध, दीपक पेगवाल बोले— दलित समाज को गुमराह करना बंद करें” “हरिद्वार में लक्ज़री स्लीपर बसों पर प्रशासन का सबसे बड़ा एक्शन! डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर 80 चालान, 12 बसें सीज़, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप” “बड़ी खबर: कल से बदलेगा उत्तराखंड के स्कूलों का समय, सरकार ने जारी किया नया टाइम टेबल, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लागू होंगे नए नियम”
Home » मुलाकात » “जंगली जानवरों का कहर: फसलें तबाह, दहशत में किसान—हरिद्वार के किसानों ने राकेश टिकैत से लगाई गुहार, मुआवजे और सुरक्षा की उठी जोरदार मांग!”

“जंगली जानवरों का कहर: फसलें तबाह, दहशत में किसान—हरिद्वार के किसानों ने राकेश टिकैत से लगाई गुहार, मुआवजे और सुरक्षा की उठी जोरदार मांग!”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। हरिद्वार जिले के किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठाकुर संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से मिला है,

जिसमें प्रतिनिधिमंडल ने भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता से मिलकर किसानों की फसलों को जंगली जानवरों द्वारा पहुंचा जा रहे नुकसान को लेकर चिंता जताई है । प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से कहा है

कि हरिद्वार जिले के सभी क्षेत्रों में जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जंगल से सटे गांव के किसानों के खेत तो जानवरों ने पूरी तरह ही उजाड़ दिए हैं। किसानों ने जो बीज बोया था वह भी वापस नहीं हो पा रहा है।

इसके अलावा जिले के कई क्षेत्र में गुलदार की आवाजाही है, जिससे कि किसान सही ढंग से खेती-बाड़ी के कार्य नहीं कर पा रहा है और उसे हर समय गुलदार के हमले का डर बना रहता है। लेकिन वन विभाग के अधिकारी सूचना के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं

,न तो जंगली जानवरों को कृषि क्षेत्र में आने से रोक रहे हैं और न ही खेतों में कार्य करने किसानों को कोई किसी तरह की सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं।प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि हाथियों के झुंड के झुंड खेतों में पहुंच रहे हैं

,जिससे किसान बहुत बड़े नुकसान में पहुंच गया है। प्रतिनिधिमंडल ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को यह भी बताया कि पिछले सालों में नदियों व नालों के तेज बहाव से किसानों की उपजाऊ भूमि बह गई थी,

लेकिन अब बरसात फिर से आने वाली है, पर बाढ़ सुरक्षा के इंतजाम कहीं पर भी नहीं हुए हैं, जिससे किसानों को इस बार बरसात में भी बड़ा नुकसान पहुंचाने की आशंका है। प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से मांग की है

कि वह इस संबंध में उत्तराखंड सरकार से वार्ता करे ताकि किसानों की फसलों को बचाया जा सके। जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है, उनका मुआवजा दिलवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाए। प्रतिनिधि मंडल में ठाकुर संजय सिंह चौहान,अनुज गोस्वामी, प्रशांत चौहान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 5 1
Users Today : 68
Users Yesterday : 3383
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 5 1
Users Today : 68
Users Yesterday : 3383