न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » शिकंजा » “हरिद्वार में अवैध गृह प्रसव पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा प्रहार: बहादराबाद में 18 दाइयों के खिलाफ तहरीर, जच्चा-बच्चा की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों पर कसा शिकंजा”

“हरिद्वार में अवैध गृह प्रसव पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा प्रहार: बहादराबाद में 18 दाइयों के खिलाफ तहरीर, जच्चा-बच्चा की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों पर कसा शिकंजा”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से कराए जा रहे गृह प्रसव के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के सिंह के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर ने बहादराबाद कोतवाली में 18 दाइयों के खिलाफ तहरीर दर्ज कराई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चलाए गए विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पाया गया

कि बिना किसी वैध अनुमति और जरूरी चिकित्सकीय सुविधाओं के अभाव में प्रसव कराए जा रहे थे। इस तरह की लापरवाही से जच्चा और बच्चा दोनों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है।

बहादराबाद चिकित्सा अधीक्षक आरती बहल ने बताया कि विभाग को लगातार अवैध गृह प्रसव की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद टीम का गठन कर क्षेत्र में छापेमारी और जांच अभियान चलाया गया, जिसमें कई दाइयों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। चिन्हित सभी दाइयों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति प्रसव कराना पूरी तरह अवैध है और भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विभाग ने आमजन से अपील की है कि सुरक्षित प्रसव के लिए केवल सरकारी या मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य केंद्रों का ही चयन करें, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 9 0
Users Today : 35
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 9 0
Users Today : 35
Users Yesterday : 523