न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » “ऑपरेशन प्रहार का कड़ा प्रहार: रानीपुर में सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, ढाबों और चौराहों पर छापेमारी कर 17 लोगों के काटे चालान, वसूले ₹4250—भविष्य के लिए दी सख्त चेतावनी”

“ऑपरेशन प्रहार का कड़ा प्रहार: रानीपुर में सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, ढाबों और चौराहों पर छापेमारी कर 17 लोगों के काटे चालान, वसूले ₹4250—भविष्य के लिए दी सख्त चेतावनी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार 8 अप्रैल 2026 की शाम प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैस प्लांट क्षेत्र, बैरियर नंबर-6, सलेमपुर चौराहा एवं आसपास के इलाकों में विशेष अभियान चलाया।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों और ढाबों के आसपास शराब पीने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग की गई। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए कुल 17 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए पकड़ा। सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई।

इस दौरान पुलिस ने चालान के रूप में कुल 4,250 रुपये की धनराशि भी वसूल की। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने की हिदायत दी गई।

इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक के साथ उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही। पुलिस का कहना हैकि जनहित में ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन कायम किया जा सके।

ALSO READ  "एसएसपी के सजग नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता: आपदा मित्र पर फायरिंग का सनसनीखेज खुलासा, असली निशाना था कोई और – 04 आरोपी दबोचे, हथियार बरामद"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 3 4
Users Today : 31
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 3 4
Users Today : 31
Users Yesterday : 728