न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सोशल मीडिया वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, सिडकुल में सड़क पर हुड़दंग मचाने वाले 9 आरोपी हिरासत में; महिला-पुरुष भी शामिल BIG BREAKING:Gen Z के प्रदर्शन पर संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति की दो टूक—विरोध हो, लेकिन संस्कार और संयम के साथ BIG BREAKING:जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन—44 शिकायतों में 26 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर अफसरों को सख्त निर्देश BIG BREAKING:रानीपुर में विकास को मिली रफ्तार! नागेश्वर धाम-सक्षम विहार में सड़क निर्माण का शुभारंभ, बेहतर आवागमन की जगी उम्मीद BIG BREAKING:किश्तों के विवाद पर भड़के मोबाइल डीलर, बजाज फाइनेंस कार्यालय का किया घेराव—कोड बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी BIG BREAKING:स्वच्छ हरिद्वार को लेकर DM मयूर दीक्षित सख्त, सफाई अभियान की होगी निरंतर मॉनिटरिंग; सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश
Home » बैठक » “हरिद्वार में ब्राह्मण शक्ति का महाजुटान: कई संगठनों ने मिलकर बनाई “ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच” की नई पहल, एकता और अधिकारों की लड़ाई को मिलेगा नया बल”

“हरिद्वार में ब्राह्मण शक्ति का महाजुटान: कई संगठनों ने मिलकर बनाई “ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच” की नई पहल, एकता और अधिकारों की लड़ाई को मिलेगा नया बल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों को एकजुट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। रानीपुर मोड़ स्थित एक स्थानीय होटल में ब्राह्मण समाज से जुड़े कई प्रमुख संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें “ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच” के गठन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति, उत्तराखण्ड ब्राह्मण सभा, जनपदीय ब्राह्मण सभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, ब्राह्मण जागृति संस्था और परशुराम अखाड़ा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक का उद्देश्य ब्राह्मण समाज के सम्मान की रक्षा और समाज के विरुद्ध होने वाले दुर्भावनापूर्ण कृत्यों का संगठित रूप से विरोध करना रहा।

बैठक में महंत श्री रविन्द्र पुरी जी के संरक्षण और मार्गदर्शन में संयुक्त मंच के गठन पर सहमति बनी। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में समाज की एकता अत्यंत आवश्यक है, ताकि सम्मान, अधिकार और हितों की रक्षा प्रभावी तरीके से की जा सके।

पं. पद्म प्रकाश शर्मा और अधीर कौशिक ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि सभी संगठनों को एक मंच पर आकर सामूहिक शक्ति के साथ कार्य करना चाहिए।

वहीं बालकृष्ण शास्त्री ने शैक्षिक और सामाजिक नीतियों, विशेषकर यूजीसी से जुड़े हालिया प्रावधानों पर चिंता व्यक्त की और व्यापक संवाद की मांग उठाई।

बैठक का संचालन करते हुए अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि संयुक्त मंच के माध्यम से समय-समय पर सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

ALSO READ  "27 करोड़ का बजट पास होते ही बदलेगा कलियर का नक्शा! साबरी मेन बाजार से लेकर वीआईपी रोड तक विकास की बरसात, बोर्ड बैठक में कई बड़े फैसले"

बैठक के अंत में सभी प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया और विश्वास जताया कि यह मंच भविष्य में ब्राह्मण समाज की एक मजबूत आवाज बनेगा।

इस दौरान डॉ. अजय वशिष्ठ, शिवकुमार शर्मा, संजय शर्मा, विजयेन्द्र पालीवाल, शैलेन्द्र त्रिपाठी, राजीव शर्मा, विवेक कौशिक, शुभाशीष देवनाथ, ऋषि शर्मा, जितेन्द्र कुमार शर्मा, अविनाश शर्मा, शम्भू प्रसाद पंत, अमित कुमार शर्मा और सचिन पालीवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 9 7
Users Today : 942
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 9 7
Users Today : 942
Users Yesterday : 1179