न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » हड़कंप » “शौचालय निर्माण के 3 लाख के टेंडर में घूसखोरी का खेल: 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया ब्लॉक का अकाउंटेंट, विजिलेंस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप”

“शौचालय निर्माण के 3 लाख के टेंडर में घूसखोरी का खेल: 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया ब्लॉक का अकाउंटेंट, विजिलेंस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)हल्द्वानी : विजिलेंस की टीम ने अल्मोड़ा जनपद के ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा में नियुक्त एकाउन्टेंन्ट हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट द्वारा शिकायतकर्ता से उसके स्वीकृत हुए 3,00,000/-रूपये के शौचालय निर्माण कार्य के टैण्डर की एफडीआर रिलीज करवाने की एवज में पैंसे की मांग की जा रही थी।

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, जिसकी शिकायत उसने टौल फ्री नं0-1064 पर की थी। उक्त शिकायत की जॉच से एकाउन्टेंन्ट हर सिंह बिष्ट पर लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल, हल्द्वानी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल-हल्द्वानी द्वारा निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 08.04.2026 को अभियुक्त हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट पुत्र श्री बहादुर सिंह बिष्ट हाल लेखाकार विकास खण्ड लमगड़ा निवासी मौहल्ला बांसमीड़ा निकट नंदा देवी मंदिर चीनाखान, अल्मोडा को शिकायतकर्ता से 15,000/-रूपये रिश्वत लेते हुये ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूष्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी।

निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेशन महोदय द्वारा अपील की गयी है कि ‘‘सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नं0 1064 एवं Whatsapp, हैल्पलाईन नं0 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ।

ALSO READ  "दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मचा हड़कंप! तेज रफ्तार वाहनों की भिड़ंत में बाल-बाल बचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, बोले– “चिंता न करें, मैं बिल्कुल ठीक हूं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 4
Users Today : 264
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 4
Users Today : 264
Users Yesterday : 861