न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: राजनाथ सिंह का कार्यकर्ताओं को मंत्र: ‘संगठन ही भाजपा की असली ताकत’, उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने का दिया लक्ष्य BIG BREAKING:: IFFI-2026 में उत्तराखण्ड का जलवा! ₹3 करोड़ तक फिल्म सब्सिडी, खूबसूरत लोकेशन और शूटिंग के लिए फिल्मकारों को खुला न्योता BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती; सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम BIG BREAKING:: विश्व मात्स्यिकी दिवस पर गंगा संरक्षण का संदेश, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन कर जलीय जैव विविधता बचाने का दिया संकल्प BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ जंग में अभिभावकों की भूमिका अहम, युवाओं को नशे की दलदल से बचाने के लिए एडीजी ने किया जागरूकता का आह्वान BIG BREAKING:: संस्कार, सेवा और समर्पण से बनेगा समर्थ राष्ट्र, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शताब्दी समारोह में दिया राष्ट्र निर्माण और युवा शक्ति का संदेश
Home » शिविर » “विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जया मैक्सवेल हॉस्पिटल की शानदार पहल: 300 लोगों को मिला मुफ्त इलाज, विधायक रवि बहादुर की मौजूदगी में सजा स्वास्थ्य सेवा का महाशिविर”

“विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जया मैक्सवेल हॉस्पिटल की शानदार पहल: 300 लोगों को मिला मुफ्त इलाज, विधायक रवि बहादुर की मौजूदगी में सजा स्वास्थ्य सेवा का महाशिविर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 7 अप्रैल 2026। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जया मैक्सवेल हॉस्पिटल, बहादराबाद बायपास रोड स्थित परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 300 लोगों ने भाग लेकर मुफ्त डॉक्टर परामर्श और स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्वालापुर विधानसभा के विधायक इंजीनियर रवि बहादुर रहे। उन्होंने शिविर में पहुंचकर लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और समर्थक भी मौजूद रहे।शिविर के दौरान मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया, वहीं विभिन्न जांचों पर 50 प्रतिशत तक और दवाइयों पर 10 प्रतिशत तक की छूट भी प्रदान की गई। पूर्व पंजीकरण के साथ-साथ वॉक-इन सुविधा होने से बड़ी संख्या में लोग शिविर तक पहुंचे। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर लंबी कतारें देखने को मिलीं।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, कई मरीज अपने पुराने मेडिकल रिकॉर्ड के साथ पहुंचे, जिससे डॉक्टरों को सटीक परामर्श देने में आसानी हुई। वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की विस्तृत जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार और जीवनशैली से जुड़े सुझाव भी दिए।अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जनहित कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया और लोगों ने इसे सराहनीय पहल बताया।

ALSO READ  "हरिद्वार नगर निगम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 3 4 0
Users Today : 107
Users Yesterday : 414
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 3 4 0
Users Today : 107
Users Yesterday : 414