न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » “चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में चला ‘अतिक्रमण पर बुलडोज़र’, सड़क किनारे लगे 50+ ठेले-फड़ हटाए, प्रशासन का सख्त संदेश—अब बर्दाश्त नहीं होगा कब्जा!”

“चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में चला ‘अतिक्रमण पर बुलडोज़र’, सड़क किनारे लगे 50+ ठेले-फड़ हटाए, प्रशासन का सख्त संदेश—अब बर्दाश्त नहीं होगा कब्जा!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । चारधाम यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन और सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान के नेतृत्व में मंगलवार को नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीआर क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की।अभियान के दौरान सीसीआर के समीप सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए 50 से अधिक रेहड़ी-ठेली और फड़ हटाए गए। इसके साथ ही रोडीबेलवाला, दीनदयाल पार्किंग से हर की पैड़ी मार्ग तक अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके से हटाया गया।

प्रशासन की टीम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में इन स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण करने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क, पैदल मार्ग और गंगा घाटों पर अतिक्रमण होने से आवागमन बाधित होता है और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया है।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए प्रशासन लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बनाए हुए है और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से नियमों का पालन करने और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में सहयोग की अपील भी की।

ALSO READ  "हरिद्वार में आरटीओ की ज़बरदस्त दबिश — बिना परमिट, बिना फिटनेस और ओवरलोडिंग पर गिरी गाज़, 25 वाहन चालान, 10 सीज़, रोडवेज़ बसों की लापरवाही भी उजागर"

टीम में उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन चौहान समेत संबंधित अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 0
Users Today : 17
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 0
Users Today : 17
Users Yesterday : 728