न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » अलर्ट » “चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट: ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को ARTO अधिकारियों और पालिका अध्यक्ष की अहम बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयार हो रहा मास्टर प्लान”

“चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट: ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को ARTO अधिकारियों और पालिका अध्यक्ष की अहम बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयार हो रहा मास्टर प्लान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में ARTO प्रशासन हरिद्वार निखिल शर्मा एवं ARTO प्रवर्तन श्रीमती नेहा झा ने शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, यातायात संचालन को सुगम करने और यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर विस्तार से मंथन किया गया। अधिकारियों ने विशेष रूप से चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ने वाले वाहनों के दबाव, पार्किंग व्यवस्था, रूट डायवर्जन और भीड़ प्रबंधन जैसे अहम बिंदुओं पर रणनीति तैयार करने पर जोर दिया।नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भी स्थानीय स्तर पर आवश्यक सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि यात्रा के दौरान साफ-सफाई, सड़क व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाएगा, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके।इस दौरान अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन की टीम 24 घंटे सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर यात्रा को सफल बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

अंत में पूरी शासन-प्रशासन की टीम को चारधाम यात्रा के सफल संचालन हेतु शुभकामनाएं दी गईं।

ALSO READ  "मौसम का अलर्ट: 14 से 17 अगस्त तक उत्तराखंड में झमाझम बारिश का खतरा, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट—प्रशासन अलर्ट मोड पर"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 2
Users Today : 155
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 2
Users Today : 155
Users Yesterday : 930