(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार के इब्राहिमपुर गांव में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मां को दफनाकर लौट रहे बाप-बेटे के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पीड़ित मोसीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 अप्रैल को उसकी मां का निधन हो गया था। सुबह करीब छह बजे गांव निवासी शहनवाज उसके घर पहुंचा और बेटे साकिब के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। आरोप है कि बाद में जब शव यात्रा निकाली जा रही थी, तब भी उसे रोकने का प्रयास किया गया। दफनाने के बाद लौटते समय दबंगों ने फिर दोनों को घेरकर पीटा, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
किसी तरह जान बचाकर पीड़ितों ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।








































Users Today : 805
Users Yesterday : 672






