न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » सुसाइड » “हरिद्वार में सनसनीखेज ड्रामा: युवती से मारपीट, मोबाइल लूट और फिर युवक ने उठाया खौफनाक कदम—पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासों की उम्मीद”

“हरिद्वार में सनसनीखेज ड्रामा: युवती से मारपीट, मोबाइल लूट और फिर युवक ने उठाया खौफनाक कदम—पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासों की उम्मीद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गैस प्लांट चौकी इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) की मूल निवासी और वर्तमान में जमालपुर स्थित राम वाटिका में रहने वाली एक युवती ने गैस प्लांट चौकी पर शिकायत दर्ज कराई। युवती का आरोप है कि उसके गांव का रहने वाला सुजेश उर्फ सुजीत उससे जमालपुर चौक के पास मिला। इस दौरान युवक के पास पिस्टल थी और उसने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि युवक ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी का मोबाइल नंबर लेकर उसकी लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम बहादराबाद स्थित इंडियन वोटिंग प्लांट गैस प्लांट क्षेत्र के पास एक खाली मैदान में पहुंची, जहां युवक मृत अवस्था में मिला।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने अपने पास मौजूद पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और युवती के आरोपों समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ  "हरिद्वार सिडकुल में रहस्यमयी मौत: शादी के 9 महीने बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, बंद कमरे में लटका मिला शव, परिवार में मचा मातम"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 2
Users Today : 155
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 2
Users Today : 155
Users Yesterday : 930